Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं में फ़ैल रही स्‍तन कैंसर की समस्या, इन 5 बातों का ध्यान रख बचे इनसे

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी (Information) लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप स्‍तन कैंसर से बचाव कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 3:39:30

महिलाओं में फ़ैल रही स्‍तन कैंसर की समस्या, इन 5 बातों का ध्यान रख बचे इनसे

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि स्‍तन कैंसर (Breast Cancer) की बिमारी महिलाओं के लिए अभिशाप बनती जा रही हैं और इसकी वजह से पिछले साल लगभग 1,62,468 ब्रेस्‍ट कैंसर के मामलों में 87,090 की मृत्यु हो चुकी हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि स्‍तन कैंसर के प्रति जागरूक (Awareness) हुआ जाए और इससे बचाव के प्रयास किए जाए। अक्‍टूबर माह को दुनिया भर में स्‍तन कैंसर जागरुकता माह के रूप में जाना जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी (Information) लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप स्‍तन कैंसर से बचाव कर सकती हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

30 मिनट की एरोबिक्‍स

महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए व्‍यायाम (Exercise) बहुत जरूरी है। खासतौर से ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए एरोबिक्‍स काफी फायदेमंद साबित होता है। हर रोज 30 मिनट तक किया गया एरोबिक्‍स (Aerobics) ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी अच्‍छा माना जाता है। शिथिल जीवनशैली कई तरह की बीमारियों को जन्‍म देती है। इससे बचने की जरूरत है।
Health tips,health tips in hindi,breast cancer,prevent breast cancer,breast cancer awareness month सही गारमेंट का करें चुनाव

ब्रा सिर्फ अंडर गारमेंट ही नहीं है, बल्कि यह आपकी ब्रेस्‍ट हेल्‍थ से भी बहुत गहरे से जुड़ा है। डॉक्‍टर रात को जहां ब्रा (Bra) उतार कर सोने की सलाह देते हैं, वहीं दिन में ब्रा पहनना ज्‍यादा बेहतर माना जाता है। यह ब्रेस्‍ट के रूप में आपके शरीर के अतिरिक्‍त भार को सपोर्ट करती हैं। व्‍यायाम के दौरान भी इस बात का ख्‍याल रखें कि सही तरह के अंडरगारमेंट का चुनाव करें।

शराब स्‍टाइल नहीं, दुश्‍मन है

इन दिनों वाइन एक कल्‍चर बन चुकी है। पर शायद आप नहीं जानती कि यह आपके लिए सिर्फ स्‍टाइल शो करने का ही तरीका नहीं है। बल्कि इससे आप खतरनाक माने जाने वाले ब्रेस्‍ट कैंसर की जद में भी आ सकते हैं। ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए शराब (Liquor) का अत्‍यधिक सेवन खतरनाक हो सकता है। इसे सीमित करें। बेहतर होगा बंद ही कर दें। Health tips,health tips in hindi,breast cancer,prevent breast cancer,breast cancer awareness month ऑलिव ऑयल है बेहतर

कैंसर शरीर के किसी भी हिस्‍से में होने वाला कोशिकाओं का अनियंत्रित विकास है। कोशिकाओं का बनना और टूटना निरंतर जारी रहता है। पर जब ये बनकर टूट नहीं पाती हैं, तब यह एक ट्यूमर (Tumor) की शक्‍ल में इकट्ठी होने लगती हैं। ऐसे ही कुछ ट्यूमर आगे चलकर कैंसर भी बन सकते हैं। परंतु ऑलिव ऑयल (Olive Oil) कोशिकाओं की संतुलित प्रक्रिया के लिए अच्‍छा माना जाता है। महिलाओं को अपनी डाइट में ऑलिव ऑयल को जरूर शामिल करना चाहिए।

मसाज भी है विकल्‍प

ऑलिव ऑयल महिलाओं की ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए बहुत जरूरी है। पर कुछ को इसका स्‍वाद पसंद नहीं आता। इसलिए आप चाहें तो ऑलिव ऑयल की मसाज (Massage) भी कर सकती हैं। इससे स्‍तन कोशिकाओं को आराम मिलता है और बेहतर तरीके से काम कर पाती हैं। सप्‍ताह में दो बार आप स्‍वयं भी ऑलिव ऑयल से ब्रेस्‍ट की मसाज कर सकती हैं।

हरी सब्जियां भी हैं जरूरी

ओवरऑल हेल्‍थ के लिए हरी सब्जियां खाना बहुत जरूरी है। ब्रेस्‍ट कैंसर असल में दूध बनाने वाली ग्रंथियों में तनाव के कारण भी हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि अपनी डाइट (Diet) में हरी सब्जियों को शामिल करें। इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology