न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों WHO की रोक के बावजूद कोरोना मरीजों पर किया जा रहा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी देश में कोरोना के मरीजों को यह दवा दी जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 May 2020 4:45:17

आखिर क्यों WHO की रोक के बावजूद कोरोना मरीजों पर किया जा रहा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल

कोरोना वायरस से इस लड़ाई में देश के कई लोग संक्रमित हुए हैं और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। हांलाकि कई लोग ठीक होकर अपने घर को भी गए हैं जिसमे काफी हद तक एंटी-मलेरिया दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का हाथ भी रहा हैं। हांलाकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी देश में कोरोना के मरीजों को यह दवा दी जाएगी। इस संबंध में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का तर्क है कि भारत में किए गए अध्ययनों में एंटी-मलेरिया ड्रग (Anti Malaria Drug) हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साइड इफेक्ट नहीं देखे गए हैं और इस दवा से कोरोना के मरीजों को आराम भी मिला है। इसलिए गहन चिकित्सा पर्यवेक्षन यानी विशेषज्ञों की निगरानी (Supervision) में इसका इस्तेमाल जारी रखा जाएगा।

हालांकि आईसीएमआर ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के इस्तेमाल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पर बल दिया है। आईसीएमआर ने कहा है कि इस दवा को गहन चिकित्सा पर्यवेक्षण में ही मरीजों को दिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में डब्ल्यूएचओ (WHO) को एक ईमेल भी किया है और अपने फैसले के बारे में अवगत कराया है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus treatment,hydroxychloroquine,who,icmr

मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कोविड-19 के मरीजों पर मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) का क्लीनिकल ट्रायल अस्थाई तौर पर रोकने की बात कही थी। प्रतिष्ठित स्वास्थ्य जर्नल लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि कोरोना मरीजों को इस दवा से फायदे की बजाय नुकसान हो रहा है।

चीन के मेडिकल जर्नल लैंसेट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) लेने वाले कोविड 19 के मरीजों की मौत की संख्या ये दवा नहीं लेने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना मरीजों पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और तीन अन्य दवाओं का रैंडमाइज्ड ट्रायल शुरू किया जाना था। डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल पर रोक लगा दी, जबकि बाकी दवाओं का ट्रायल जारी रहेगा।

मालूम हो कि भारतीय कंपनियां बड़े पैमाने पर इस दवा का उत्पादन करती हैं। पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड 19 के इलाज में इस दवा को असरदार बताया था। कोरोना मरीजों के इलाज में मददगार होने की बात सामने आने पर बाद भारत ने दुनिया के कई देशों को इस दवा की आपूर्ति की है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus treatment,hydroxychloroquine,who,icmr

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जताई है कि जून-जुलाई तक स्पष्ट हो जाएगा कि कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन(HCQ) दवा कितनी कारगर है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स ने पिछले दिनों कोविड-19 के उच्च जोखिम मामलों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

आमतौर पर मलेरिया के मरीजों को दी जाने वाली इस दवा के कोरोना संक्रमितों के इलाज में कारगर होने की बात सामने आने के बाद इसकी बिक्री अचानक बढ़ी थी और लोग बिना जरूरत यह दवा खरीद कर घर में रख रहे थे। इसके बाद दवा के इस्तेमाल से जुड़ी एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

डब्ल्यूएचओ की रोक के बाद आईसीएमआर ने कहा है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के कुछ विशेष साइड इफेक्ट्स नहीं देखे गए हैं, इसलिए भारत में गहन चिकित्सा पर्यवेक्षण में मरीजों को यह दवा दी जा सकती है। वहीं, ब्राजील ने भी कोरोना के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल जारी रखने का निर्णय लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी