न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों ट्रम्प ने HCQ दवा पर भारत को दे डाली चेतावनी

काफी पहले से ऐसी खबरें थी कि एंटी-मलेरिया ड्रग hydroxychloroquine या HCQ इस प्रकोप से बचाने में मदद कर सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 11:21:04

आखिर क्यों ट्रम्प ने HCQ दवा पर भारत को दे डाली चेतावनी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। यह वायरस चीन के वुहान से पनपा था और इसकी वजह से चीन पर कई तरह के आरोप भी लगे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन पर इसको लेकर आरोप भी लगाए गए थे। इसी के साथ ही पूरी दुनिया इसका इलाज ढूंढने में लगी हुई हैं। काफी पहले से ऐसी खबरें थी कि एंटी-मलेरिया ड्रग hydroxychloroquine या HCQ इस प्रकोप से बचाने में मदद कर सकता है। इसी के चलते कई देशों ने भारत को इस दवा का आर्डर दिया हुआ था। कुछ समय पहले ही भारत ने दवाओं के निर्यात पर रोक लगाई थी। इस रोक पर ही डोनाल्ड ट्रम्प ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भारत को धमकी दे डाली कि अगर निर्यात पर रोक लगी तो भारत को इसका जवाब मिलेगा। हालांकि, अब भारत ने इस रोक को खारिज कर दिया है। अब जिस दवाई पर इतनी बड़ी बात हो गई, उसके बारे में जानने की सभी के मन में उत्सुकता भी है और कई सवाल भी।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus treatment,hydroxychloroquine,donald trump

मार्च में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस दवा के बारे में कहा था कि इसे Covid-19 के इलाज के रूप में एक बार ट्राई करना बनता है। उनका मानना था कि यह दवाई Covid19 के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आपको बता दें, Hydroxychloroquine एक एंटी-मलेरिया ड्रग है। डोनाल्ड ट्रम्प ने बाद में यह ट्वीट भी किया था कि azithromycin, एक एंटीबायोटिक के साथ मिलाने पर यह दवा, दवा के इतिहास में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

कुछ समय पहले, भारत में यह खबर चली थी कि इस दवा से Covid19 से बचा जा सकता है। कई लोगों ने तो यह भी सोच लिया था कि इसे पहले ही खा लेने से वो Covid19 से बच जाएंगे। भारत सरकार ने इस बात पर अभी कुछ नहीं कहा है और फिलहाल ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिससे इसको प्रमाणित किया जा सके। आपको बता दें, HCQ के कई साइड-इफेक्ट्स हैं जैसे की सिरदर्द, कान बजना, उल्टी, पेट दर्द, मूड में बदलाव, स्किन रैश, बाल-झड़ना जैसी कई समस्याएं आ सकती हैं। कुछ लोगों को इस दवा से साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे स्वाभाव में अस्वाभाविक बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोगों को इससे आत्महत्या के ख्याल भी आ सकते हैं। इस दवाई को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus treatment,hydroxychloroquine,donald trump

भारत में HCQ को सबसे ज्यादा बनाया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत से कई देशों ने इस दवा की मांग की है। डोनाल्ड ट्रम्प की इस प्रतिक्रिया के बाद देश-दुनिया में इस दवा को लेकर मांग और बढ़ सकती है। एक दवाई के ऊपर अमेरिका और भारत की बढ़ती दोस्ती के बीच डोनाल्ड ट्रम्प की यह प्रतिक्रिया इस दवा की महत्ता को दर्शाती है। हालांकि, वैज्ञानिक तौर पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।

अब आपको इस दवा के बारे पता चल गया है, तो यह तो निश्चित है कि भले ही विश्व के कुछ देशों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन भारत सरकार की तरफ से जब तक इसके बारे में कोई प्रमाण ना आए, यह न माना जाए कि Covid19 को HCQ से हराया जा सकता है या इसे लेने से आप इस वायरस से बच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी