Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्क फ्रॉम होम ने उड़ा रखी है आपकी नींद, इन टिप्स से करें खुद को रिलैक्स

वर्क फ्रॉम होम के चलते कई लोग नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं और स्ट्रेस लेते जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 3:31:54

वर्क फ्रॉम होम ने उड़ा रखी है आपकी नींद, इन टिप्स से करें खुद को रिलैक्स

पूरे देश में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन हैं जो कि 3 मई तक के लिए हैं। ऐसे में सभी को वर्क फ्रॉम होम की मदद लेनी पड़ रही हैं। कई लोगों के लिए यह आराम हैं तो कई लोगों के लिए मुसीबत भी बना हैं। जी हां, उन लोगों के लिए यह परेशानी का कारण बना हैं जिन्हें घर पर रहकर सभी कामों को संभालते हुए ऑफिस का काम करना पड़ रहा हैं। वर्क फ्रॉम होम के चलते कई लोग नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं और स्ट्रेस लेते जा रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ काम के टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने काम को समय पर समाप्त कर रिलैक्स हुआ जा सकता हैं।

एकाग्रता है जरूरी

वर्क फ्रॉम के दौरान लोग इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उनका ज्यादा वक्त ऑफिस के कामों में ही बीत रहा है। जाहिर सी बात है जब दिन के 11 से 15 घंटे ऑफिस का काम करना होगा तो थकान महसूस होना लाजिमी है। ऐसे में ऑफिस का काम एकाग्रता के साथ करें। इस तरह आप अपने काम को तेजी से पूरा कर सकेंगे और आपको आराम करने के लिए भी पूरा समय मिलेगा।
Health tips,health tips in hindi,lockdown. coronavirus,work from home,stress in life छोटे-छोटे ब्रेक लेना है जरूरी

ऑफिस में हम अक्सर लंच के बाद थोड़ा टहल लेते हैं। कभी ऑफिस के दोस्तों के साथ चाय या कॉफी के बहाने ही घूम फिर लेते हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण हमारा दायरा एक कमरे में सीमित हो गया है। इस स्थिति में आप आंखें खुलते ही लैपटॉप के आगे बैठकर काम करना शुरू कर देते हैं और लंच के बाद भी वहीं आकर बैठ जाते हैं। ऐसे में थकान महसूस होना लाजिमी है। इससे बचने के लिए, आपको घर से काम करते समय छोटे ब्रेक लेने और नियमित व्यायाम करने की कोशिश करनी चाहिए। जिम्मेदारियों का बांटना

यदि आप घर से काम करने के आदी नहीं हैं, तो ऐसा करते समय आपको कई दबावों को झेलना पड़ सकता है। विशेष रूप से, इस तरह के समय के दौरान जब आपको घर के काम और ऑफिस के कामों को करना पड़ रहा है। इससे भी बड़ी बात ये है कि खाना बाहर से मंगवाना, किराने का सामान और अन्य जरूरत की चीजें ऑनलाइन ऑर्डर करना जैसी सुविधाएं कम ही जगहों पर मौजूद हैं। जिसके कारण हमें खुद घर पर खाना बनाना पड़ रहा है। सामान खरीदने के लिए बाहर जाना प़ड़ रहा है। कई बार इन चीजों के कारण भी मन थका हुआ सा महसूस करने लगता है। इसलिए जरूरी है कि इस वक्त जिम्मेदारियों को साथी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ बांटा जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology