न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई स्टडी में कोरोना संक्रमण को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आइये जानें

हाल ही में ब्रिटेन में लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना को लेकर नई स्टडी की गई जिसके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 3:50:14

नई स्टडी में कोरोना संक्रमण को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आइये जानें

कोरोनावायरस के बारे में सभी जानते हैं कि यह किसी भी सतह पर लंबे समय तक रहता हैं जिसके चलते इसके संक्रमण की दर भी अधिक हैं। इसको लेकर कई रिसर्च हुई हैं जिसमें किसी भी सतह पर कोरोना वायरस के रहने के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। लेकिन हाल ही में ब्रिटेन में लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना को लेकर नई स्टडी की गई जिसके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research

जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इंफेक्शन में प्रकाशित शोध के मुताबिक, कोरोना वायरस किसी सतह पर पांच दिनों तक जिंदा रह सकता है और 10 घंटे के भीतर बड़े क्षेत्र में अपना प्रसार कर सकता है। लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी की इस नई स्टडी के अनुसार, पांचवे दिन के बाद संक्रमण में कमी देखी गई। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के ग्रेट ओरमंड स्ट्रीट अस्पताल के बेड की रेलिंग पर संक्रमण छोड़ा और जब 10 घंटे बाद पूरे अस्पताल का गहराई से अवलोकन और अध्ययन किया गया तो पाया कि पूरे वार्ड के कोने-कोने तक संक्रमण फैल चुका है।

शोधकर्ताओं ने प्रयोग के दौरान एक कोरोना मरीज की सांस से लिए वायरस के साथ कृत्रिम तौर पर पौधों को संक्रमित करने वाले एक वायरस का इस्तेमाल किया, जो मनुष्य को संक्रमित नहीं कर सकता था। इसके बाद दोनों वायरस को पानी की एक बूंद में मिलाकर बेड की रेलिंग पर छोड़ दिया। बाद में अस्पताल में लिए गए 50 फीसदी नमूनों में वायरस मिला।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research

शोधकर्ताओं ने पांच दिनों में वार्ड के 44 स्थानों से सैकड़ों नमूने लिए। 10 घंटे बाद ही लिए गए नमूनों से खुलासा हुआ कि बेड रेलिंग, दरवाजों के हैंडल, कुर्सियों, वेटिंग रूम से लेकर किताबों और बच्चों के खिलौनों तक वायरस फैल चुका है। तीन दिन बाद जब फिर नमूने लिए गए तो पता चला कि वायरस का संक्रमण 41 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी क्षेत्र तक फैल चुका था।

अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और आगंतुकों के जरिये यह वायरस अस्पताल में फैलता चला गया। इस शोध अध्ययन के तीसरे दिन तक 86 फीसदी नमूनों में वायरस का संक्रमण मिला। हालांकि पांच दिन के बाद संक्रमण में कमी देखी गई। इस अध्ययन की अग्रणी शोधकर्ता डॉ. लीना सिरिक के मुताबिक, अध्ययन स्पष्ट करता है कि कैसे किसी सतह से भी वायरस का संक्रमण कितनी तेजी से फैल सकता है। स्पष्ट है कि केवल संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस से खतरा नहीं है, बल्कि एक वायरस संक्रमित सतह छूने के बाद आंख, नाक और मुंह को छूने से खतरा हो सकता है। उन्होंने चेताया कि साफ-सफाई में जरा सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारी जहाज में लगी भीषण आग, ईरान पर लगातार नौवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स