न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने कैसे हुआ कोरोना वायरस का नामकरण और कौन-कौन है इसके परिवार में?

अब सबसे बड़ा सवाल जो सबके जहन में उठ रहा है वह ये कि आखिर यह खतरनाक वायरस कहां से और क्यों शुरू हुआ?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jan 2020 10:19:33

जाने कैसे हुआ कोरोना वायरस का नामकरण और कौन-कौन है इसके परिवार में?

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया के 18 देशों में अपने कदम रख चुका है। अब तक दुनियाभर में इस वायरस के कारण करीब 213 लोगों की जान चली गई है। इस वायरस ने भारत में भी अपने कदम रख लिए है। राष्ट्रीय राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 5 मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। इनमें 4 पुरुष और एक महिला हैं, जिन्हें संदिग्ध कोरोनो वायरस के मामले में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वे चीन से लौटे थे। दूसरी ओर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 28 जनवरी तक 4846 लोगों की जांच की गई है। इनमें 28 यात्री महाराष्ट्र से हैं जिनमें 12 को जुकाम और बुखार के लक्षण मिले। इन लोगों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें 8 मरीजों की जांच निगेटिव पाई गई है जबकि 4 के टेस्ट का रिजल्ट अभी आया नहीं है। 12 मरीजों में तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

why corona virus got name corona,coronavirus treatment,corona virus protection,coronavirus infection,coronavirus china,Health

कहां से और क्यों शुरू हुआ कोरोना वायरस?

अब सबसे बड़ा सवाल जो सबके जहन में उठ रहा है वह ये कि आखिर यह खतरनाक वायरस कहां से और क्यों शुरू हुआ? तो आपको बता दें कि कोरोना वायरस Corona virus कुछ खास प्रजातियों के जानवरों में पाया जानेवाला वायरस है। इनमें सांप और चमगादड़ जैसे जीव शामिल हैं। अब सवाल उठता है कि जानवरों का वायरस इंसानों में कैसे घुस गया। तो बता दे, कि चीन में सांप और चमगादड़ जैसे उन जीवों को बहुत ही चाव के साथ खाया जाता है, जिन्हें अन्य देशों के लोग खाना या उनका सूप पीना कम ही पसंद करते हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन में होने और तेजी से वहां के कई शहरों में फैलने की यही खास वजह बताई जा रही है। इसके तेजी से फैलने की यह भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है कि लोग अधपके और कच्चे मांस का सेवन भी करते हैं। जो इसके संचार का माध्यम हो सकता है। वहीं, सी-फूड दुनियाभर में पसंद किया जाता है, जो इस वायरस को फैलने और ग्रोथ करने में मदद कर रहा है।

कौन-कौन है इसके परिवार में?

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस हवा, नमी और सांस के जरिए इंसान से इंसान में ट्रांसफर हो रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस SARS और MERS वायरस की फैमिली से आता है। संभावना जताई जा रही है कि यह इन्हीं वायरसों की तरह मानव जाति के लिए बड़े स्तर पर घातक और जानलेवा साबित हो सकता है। कोरोना वायरस अगर गाय, भैंस या सुअर जैसे जानवरों में हो तो उन्हें डायरिया से बीमार कर सकता है। जबकि मुर्गियों में कोरोना के कारण सांस से संबंधित बीमारी हो सकती है।

why corona virus got name corona,coronavirus treatment,corona virus protection,coronavirus infection,coronavirus china,Health

वायरस का नाम कोरोना ही क्यों रखा?

अब सवाल आता है कि इस वायरस का नाम कोरोना ही क्यों रखा। दरअसल, सूर्य ग्रहण के वक्त जब पृथ्वी सूर्य को पूरी तरह ढक देती है तो गोले के रूप में सूरज दिखना तो बंद हो जाता है लेकिन उसकी किरणों द्वारा हर तरफ फैल रही रोशनी दिखलाई पड़ती है। जो तेजी से कहीं ब्रह्मांड में विलुप्त होती हुई दिखती है। इसे इस तरह भी समझा जा सकता है कि यह सूरजमुखी के फूल की तरह की संचरना बन जाती है। जो बीच से काली होती है और इसके वृत्त के चारो तरफ नर्म किरणों का प्रकाश फैल रहा होता है, जैसे सूरजमुखी की पंखुड़ियां होती हैं। पृथ्वी की छाया के चारों तरफ फैल रही सूर्य की इस रोशनी को कोरोना कहा जाता है। इसी कारण इस वायरस का नाम कोरोना दिया गया क्योंकि इसकी बनावट कोरोना जैसी ही है। दरअसल, यह वायरस गोल है और इसकी सतह पर पृथ्वी के कोरोना की तरह प्रोटीन की स्टेन्स यानी शाखाएं उगी हुई हैं। जो हर दिशा में फैलती हुई महसूस होती हैं।

why corona virus got name corona,coronavirus treatment,corona virus protection,coronavirus infection,coronavirus china,Health

कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं?

अब सवाल उठता है कि कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं? तो आपको बता दे, कोरोना वायरस की वजह से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी श्वसन तंत्र में हल्का इंफेक्शन हो जाता है जैसा कि आमतौर पर कॉमन कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम में देखने को मिलता है। हालांकि इस बीमारी के लक्षण बेहद कॉमन हैं और कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न हो तब भी उसमें ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। जैसे-

नाक बहना
सिर में तेज दर्द
खांसी और कफ
गला खराब
बुखार
थकान और उल्टी महसूस होना
सांस लेने में तकलीफ आदि
निमोनिया
ब्रॉन्काइटिस

बता दे, WHO ने कोरोना वायरस को इंटरनैशनल इमर्जेंसी घोषित कर दिया है। गुरुवार को हुई WHO की बैठक में यह फैसला लिया गया है। WHO चीफ टेड्रोस ऐडनम ने बताया ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस बीमारी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बैठाया जा सके। उन्होंने कहा ऐसा करने से चीन पर अविश्वास जैसा कुछ नहीं है बल्कि सबसे बड़ी चिंता ऐसे देशों में वायरस को फैलने से रोकने की है जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर हैं। दूसरे ऐसे देश जो इससे उबर नहीं सकते, उनकी मदद की जा सके। पिछले हफ्ते WHO ने इसे इमर्जेंसी घोषित नहीं किया था क्योंकि कमिटी के अंदर एकराय नहीं बन पा रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन