न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम में बदलाव के साथ ही होने लगती हैं गले में खराश, लें इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारगर और आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौसम में बदलाव के साथ होने वाली गले में खराश को दूर करने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 12:20:23

मौसम में बदलाव के साथ ही होने लगती हैं गले में खराश, लें इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद

इस कोरोना काल में सभी अपनी सेहत को लेकर बेहद सजग हैं कि कहीं मौसमी बीमारियां उन्हें अपना शिकार ना बना लें। लेकिन जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता हैं शरीरी में कुछ समस्याएं आने लगती हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं गले में खराश की जो तकलीफदेह होती हैं। इसे बढ़ने से पहले ही उचित घरेलू नुस्खों की मदद लेकर आराम पाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे कारगर और आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मौसम में बदलाव के साथ होने वाली गले में खराश को दूर करने का काम करेंगे।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,sore throat problems

- गले की खराश में हर्बल टी यानी आयुर्वेदिक चाय बहुत ही कारगर उपाय है। तुलसी, लौंग, काली मिर्च और अदरक वाली चाय का सेवन करने से खराश और गले से जुड़ी अन्य समस्या से राहत मिलती है। गर्म तासीर वाली इन चीजों में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।

- गले में खराश हो तो आप लहसुन की कली भी चबा सकते हैं। ऐसा करने से आराम मिलता है। दरअसल, लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश दूर करते हैं। लहसुन की कली को मुंह में रखकर केवल चूसने से भी राहत मिलती है।

- गले की खराश में गुनगुने पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है। गुनगुने पानी में आप नमक भी मिला सकते हैं। नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करने से गले की सिकाई हो जाती है और खराश में राहत मिलती है। गर्म पानी का भाप लेना भी फायदेमंद होता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,sore throat problems

- गले में खराश होने पर काली मिर्च का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। आप काली मिर्च को बताशे के अंदर रखकर चबा लें। इसके अलावा आप काली मिर्च और मिश्री को भी चबाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से आपके गले में खराश कम हो जाएगी।

- दूध और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। सर्दी-जुकाम में आराम देने के साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। तभी तो इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। दूध में हल्दी डालकर पीने से गले की खराश में भी आराम मिलता है।

- मुलेठी गले की खराश में मुलेठी भी फायदेमंद है। मुलेठी का टुकड़ा चूसने से गले की खराश दूर होती है और गले से संबंधित अन्य समस्याओं में आराम मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग