न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन में मिला पहले से ज्यादा खतरनाक स्वाइन फ्लू, महामारी की आशंका!

पूरी दुनिया पहले से ही कोरोना संक्रमण से जूझ रही है वही अब एक वायरस का खतरा बढ़ गया है। साल चीन में 2009 में तबाही मचाने वाले स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के वायरस का एक नया टाइप मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 10:58:07

चीन में मिला पहले से ज्यादा खतरनाक स्वाइन फ्लू, महामारी की आशंका!

पूरी दुनिया पहले से ही कोरोना संक्रमण से जूझ रही है वही अब एक वायरस का खतरा बढ़ गया है। साल चीन में 2009 में तबाही मचाने वाले स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के वायरस का एक नया टाइप मिला है। ये वायरस न सिर्फ H1N1 के मुकाबले बेहद ताकतवर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये वायरस कोरोना संक्रमण से भी बड़ी महामारी फैलने का कारण बन सकता है।

अमेरिकी साइंस जर्नल PNAS में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्वाइन फ्लू के एक नए वायरस टाइप का पता लगा है, जिसका नाम G4 रखा गया है। ये इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है और काफी आसानी से महामारी में बदल जाने में सक्षम है। चीन के वैज्ञानिकों ने इसे खोजने के लिए साल 2011 से 2018 तक रिसर्च किया है। इस दौरान इन वैज्ञानिकों ने चीन के 10 राज्यों से 30 हजार सुअरों के नाक से स्वैब लिया। इस स्वैब की जांच की गई। स्वैब से पता चला कि चीन में 179 तरह के स्वाइन फ्लू हैं। इन सभी में से जी4 को अलग किया गया। ज्यादातर सुअरों में जी4 (G4) स्वाइन फ्लू मिला है। जो साल 2016 के बाद से सुअरों में पनप रहा है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने जी4 (G4) पर अध्ययन करना शुरु किया, फिर ऐसा खुलासा हुआ जिससे उनके होश उड़ गए।

swine flu,highly infectious swine flu,new swine flu,china,swine flu pandemic,serious symptoms,swine flu alert,coronavirus,covid-19,h1n1,health news

G4 के भी कोरोना वायरस जैसे लक्ष्ण

वैज्ञानिकों के मुताबिक G4 के संपर्क में आए व्यक्ति के भी शुरूआती लक्षण फीवर, खांसी और जुकाम ही हैं लेकिन ये बेहद तेजी से अन्य लोगों में फ़ैल रहा है। इसके लक्षण लगातार तेजी से गंभीर होते जाते हैं और ये मानव शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। जी4 (G4) अत्यधिक तीव्रता के साथ संक्रमण फैलाता है। यानी बहुत तेजी से यह इंसानों के बीच महामारी का रूप ले सकता है। जांच में यह भी पता चला कि सीजनल फ्लू होने से किसी इंसान को जी4 (G4) स्वाइन फ्लू से इम्यूनिटी नहीं मिलेगी। सामान्य फ्लू की प्रतिरोधक क्षमता होने के बावजूद जी4 (G4) किसी को भी भयानक रूप से बीमार कर सकता है।

swine flu,highly infectious swine flu,new swine flu,china,swine flu pandemic,serious symptoms,swine flu alert,coronavirus,covid-19,h1n1,health news

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वेटरीनारी विभाग के प्रमुख डॉक्टर जेम्स वुड के मुताबिक सभी देशों को उनके सूअर पालन वाली जगहों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। सूअर के मांस और अन्य जानवरों के मांस के उद्योग में इस तरह के वायरस का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है। पाले गए जानवरों के मुकाबले जंगली जानवरों का मांस ज्यादा खतरनाक साबित होता है। इस तरह के मांस से नए-नए वायरस मानव शरीर में प्रवेश कर बीमारियों को जन्म दे रहे हैं।

swine flu,highly infectious swine flu,new swine flu,china,swine flu pandemic,serious symptoms,swine flu alert,coronavirus,covid-19,h1n1,health news

बता दे, चीन से फैले कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें 56 लाख 64 हजार 355 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 08 हजार 077 लोगों ने जान गंवाई हैं। चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से आठ स्थानीय संक्रमण के हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स