Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 3 तरह की चाय देगी आपको दिशा पटानी जैसी कमसिन कमर

हम आपको आज तीन ऐसी चाय के बारें में बताने जा रहे है जो आपकी सेहत का तो ध्यान रखेगी ही साथ-साथ आपके वजन कम करने में आपकी मदद भी करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Oct 2019 6:13:31

ये 3 तरह की चाय देगी आपको दिशा पटानी  जैसी कमसिन कमर

मोटापा वो स्थिति होती है, जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। मोटापे के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं जिनमें टाइप 2 डायबिटीज, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल, गैस्ट्रोओस्फोजियल रिफ्लक्स डिजिज (जीईआरडी), उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, जोड़ों की ओस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों का दर्द, स्लीप एपनिया और श्वसन समस्याएं, यूरिनरी स्ट्रेस इंकांटिनेंस, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याएं और प्रजनन संबंधी समस्याएं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करें। बाहर का खाना छोड़ दें अगर आप नियमित जंक फूड का सेवन करते है तो सबसे पहले उसको कम करें। इसके अलावा ज्यादा तली चीजों से भी दूरी बना लें। अपनी डाइट में तरल पदार्थ ज्यादा शामिल करें इसके लिए हम आपको आज तीन ऐसी चाय के बारें में बताने जा रहे है जो आपकी सेहत का तो ध्यान रखेगी ही साथ-साथ आपके वजन कम करने में आपकी मदद भी करेगी।
weight loss tips,how to weight loss fast,evidence based weight loss tips,weight loss tea,weight loss food,Health tips,health tips in hindi दालचीनी की चाय

दालचीनी चाय के फायदे किसी औषधीय पेय से कम नहीं होते हैं। वैसे तो यह एक मसाला है जो हमारे व्‍यंजनों को स्‍वादिष्‍ट बनाता है। लेकिन दालचीनी की चाय एक स्‍वादिष्‍ट पेय होने के साथ ही हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होती हैं। दालचीनी चाय मधुमेह को नियंत्रित करने के साथ ही कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को नियंत्रित करती है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। दालचीनी चाय के फायदे वजन को कम करने, पाचन को स्‍वस्‍थ्‍य बनाने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, मस्तिष्‍क स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने आदि के लिए जाने जाते हैं। दालचीनी की सहायता से प्राकृतिक तरीके से वज़न कम किया जा सकता है। यह बिना किसी दुष्परिणाम के आपको दुबला बनाता है। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्‍म की काम करने की दर भी बढ़ता है। जो वज़न कम करने में सहायक होता है। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे।

आवश्यक सामग्री:

1 लीटर पानी

1 चम्मच दालचीनी का पाउडर

1/2 चम्मच शहद बनाने की

विधि:

एक बर्तन में पानी उबालें और दालचीनी डालने के बाद मिश्रण को धीमी आंच पर पांच मिनट रखें। इस चाय को ठंडा होने दें और फिर इसमें शहद मिलाएं। सभी पदार्थों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं। इस प्रकार आप वज़न कम करने वाली दालचीनी की चाय बना सकते हैं। खुराक: प्रतिदिन सुबह, दोपहर और रात को तीन कप चाय का सेवन करें। आप इसे ठंडा या गरम पी सकते हैं। weight loss tips,how to weight loss fast,evidence based weight loss tips,weight loss tea,weight loss food,Health tips,health tips in hindi मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेने से

आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप मैथी के दानों को पीसकर पाउडर बना ले। उसके बाद पीने लायक गर्म पानी के साथ एक चमच्च का नियमित सेवन करे। weight loss tips,how to weight loss fast,evidence based weight loss tips,weight loss tea,weight loss food,Health tips,health tips in hindi कैमोमाइल चाय

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें केल्शियम और पौटेशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology