Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परीक्षा के लिए तेज करना चाहते हैं बच्चों का दिमाग, आहार में शामिल करें ये 4 चीजें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य और मानसिक प्रदर्शन को बढ़ावा देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 11:26:54

परीक्षा के लिए तेज करना चाहते हैं बच्चों का दिमाग, आहार में शामिल करें ये 4 चीजें

बीता साल कोरोना के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं जिसके चलते बच्चों के मानसिक विकास पर भी काफी असर पड़ा हैं। आने वाले दिनों में बच्चों की परीक्षाएं आने वाली हैं और सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चों का दिमाग अच्छे से काम करें और उन्हें मानसिक तंदरूस्ती मिले। ऐसे में आपका खानपान बहुत महत्व रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य और मानसिक प्रदर्शन को बढ़ावा देते हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जो बच्चों के मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने का काम करेंगे।
Health tips,health tips in hindi,healthy food,sharp mind tips सेब

अगर आपको अपने दिमाग को तेज करना है तो आपको रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में पाया जाने वाला क्यूरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट हमारे दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है। वहीं, अगर इन कोशिकाओं को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इससे बौद्धिक क्षमता में गिरावट आती है। साथ ही सेब के सेवन से अलाजइमर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

सोयाबीन

सोया से बनी चीजों के सेवन से भी हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से हमें चीजें याद करने में काफी मदद मिल सकती है। सोया से बनी चीजों में पॉलीफेनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। वहीं, जब शरीर में सोया उत्पादों की कमी होती है तो इससे याददाश्त में कमी आती है। सोया उत्पादों में आइसोफ्लेवोन्स नाम का पॉलीफेनोल्स होता है, जो केमिकल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करने के लिए जाना जाता है और ये हमारे दिमाग को सीधा फायदा पहुंचाता है। Health tips,health tips in hindi,healthy food,sharp mind tips अंडे

अगर आपको अंडे खाना पसंद है तो ये आपके दिमाग को तेज करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। अंडे में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अंडे को अक्सर प्रकृति के मल्टीविटामिन के रूप में माना जाता है। अंडे में विाटमिन- बी12, कोलीन और सेलेनियम मस्तिष्क की संरचना के लिए जरूरी है। अंडे में विटामिन- बी6, बी-12 और फोलिक एसिड होता है और ये विटामिन दिमाग को सिकुड़ने से रोकते हैं। इसलिए अंडे का सेवन करके आप अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं।

मछली

अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको मछली खाने से फायदा मिल सकता है। मछली खाने से दिमाग तेज होता है, जिससे आपको कुछ भी याद करने में मदद मिलती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हमारे दिमाग की हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए काफी जरूरी होता है। मछली में विटामिन- बी12 और सेलेनियम दिमाग को अच्छी तरह से काम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा सिटरस फ्रूट यानी अंगूर, संतरा, नारंगी के सेवन से हमारा दिमाग तेज होने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology