न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 10:48:49

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश शरीर को एनर्जी देने में मदद करती है। अंगूर को सुखाने के बाद किशमिश बनाई जाती है। अंगूर को धूप में या फिर ड्रायर में सुखाया जाता है जिसके बाद इनका रंग हरा, सुनेहरा या फिर काला हो जाता है। किशमिश का स्वाद मीठा होता है और इन्हें कई डिश और डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इनका टैक्शर सुखा होता है और साइज में यह बहुत छोटी होती हैं। किशमिश का इस्तेमाल मुख्य रूप से मिठाई, नमकीन, खीर और भी मीठी चीजों को सजाने या स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है।

किशमिश दिखने में सिंपल और बूढ़ी लगती हैं लेकिन इनको एनर्जी बढ़ाने वाले खाने के रुप में जाना जाता है। इनके साइज पर ना जाएं क्योंकि इनमें आहार भरपूर होता है। इनको कई डिश में टोपिंग की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। किशमिश ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि इसमें कई प्रकार के प्रोटीन व विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

किशमिश के स्वाद से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप किशमिश के लाभ के बारे में जानते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि किशमिश के गुण सिर्फ इसकी मिठास तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर से जुड़ी कई शारीरिक समस्याओं से आराम पाने के लिए सूखी किशमिश के फायदे उठाए जा सकते हैं। किशमिश में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। जो हमें हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी किशमिश को भिगोकर उसका पानी पीने के भी कई फायदे बताए गए हैं। किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। किशमिश मोटापे की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है। किशमिश के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। किशमिश में पाए जाने वाले आयरन के गुण आयरन की कमी को दूर करने का काम कर सकते हैं।

किशमिश हाजमा ठीक करने से लेकर, यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने तक का काम कर सकती है। किशमिश को किसी भी तरीके से बीमारी का इलाज न समझा जाए। वहीं, गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के दौरान डॉक्टरी इलाज करवाना जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको किशमिश से मिलने वाले लाभों के बारे में बताते हैं। किशमिश कई अनगिनत प्रकार को पोषक तत्वों व मिनरल से भरा होता है |

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

Highlights

किशमिश के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है
किशमिश बालों को झड़ने से बचाने में मदद कर सकती है
किशमिश के सेवन एनर्जी के लिए किया जाता है
कैंसर से बचाव में किशमिश के फायदे
किशमिश के फायदे त्वचा के लिए
किशमिश के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है
आंखों की सुरक्षा के लिए किशमिश के फायदे
एनीमिया का इलाज के लिए किशमिश के फायदे
किशमिश के सेवन से डाइजेशन में मदद
हार्ट के रोग से किशमिश के फायदे
इन्फेक्शन से बचाव में किशमिश के फायदे
किशमिश के सेवन से मुँह का स्वाद रहे अच्छा
किशमिश के सेवन से दूर होती है खून की कमी

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

वजन घटाने

किशमिश के सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। किशमिश में डाइट्री फाइबर और प्रीबायोटिक पाए जाते हैं। जो पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं। लेकिन आप इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। किशमिश एक लैक्सेटिव के रूप में भी काम करती है यानि कि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

बालों

किशमिश बालों को झड़ने से बचाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा किशमिश में पाए जाने वाले गुण बालों को डैमेज होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। किशमिश में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों में कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है। कोलेजन की मात्रा सामान्य होने से स्वस्थ बाल उगते हैं। रोजाना किशमिश खाने से बालों में खुजली, रूसी, और जडों में परत नहीं जमती है। किशमिश में रेस्वेराट्रोल भी होता है जो सूजन कम करता है और डेड सेल को मारता है जो बालों के झड़ने का मुख्य कारण होता है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

एनर्जी

जिन लोगों को एनर्जी की कमी है उन्हें किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश को कार्बोहाइड्रेट का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। किशमिश को डाइट में शामिल करने से एनर्जी की कमी को पूरा किया जा सकता है। किशमिश में अधिक मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिसमें नैचुरल शुगर मुख्य है और इसका सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

कैंसर से बचाव

किशमिश के गुण कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, एनसीबीआई के एक शोध एक अनुसार, किशमिश के मेथनॉल एक्सट्रैक्ट में एंटी रेडिकल और कैंसर प्रिवेंटिव गुण पाए जाते हैं, जो कोलन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं। वहीं, कैंसर के अन्य प्रकारों से बचाव में किशमिश किस प्रकार लाभकारी प्रभाव दिखा सकती है, इसके लिए अभी और शोध की आवश्यकता है । पाठकों को बता दें कि किशमिश सिर्फ कैंसर से बचा सकती है, उसका इलाज नहीं कर सकती। इसलिए, कैंसर से पीड़ित व्यक्ति का डॉक्टरी इलाज करवाना जरूरी है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

त्वचा के लिए

किशमिश में मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई त्वचा में नए सेल को जन्म देने में मदद करते हैं। यह त्वचा में नमी भी बनाए रखते हैं। रोजाना किशमिश खाने से त्वचा में चमक, सुंदरता और त्वचा जवान बनी रहती है।किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जिससे त्वचा का डीएनए विघटित नहीं होता है। एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सुधारने में मदद करते हैं। खराब हुई त्वचा को दोबारा पोषण से भरपूर करने में भी मदद करते हैं। सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से किशमिश का सेवन करने से त्वचा का बचाव होता है। किशमिश में अमीनो एसिड होने के कारण सूरज की किरणों से बचाव होता है। काली किशमिश खाने से लिवर की सफाई हो जाती है। इस तरह से शरीर से सभी टोक्सिक निकल जाता है और त्वचा चमकने लगती है। किशमिश त्वचा में खराबी नहीं होने देती है। बढ़ती उम्र के आसार जल्दी से नहीं दिखते हैं।

खून में टोक्सिक होने से एसिडिटी बढ़ती है जिससे त्वचा में सोरायसिस, फुंसी और फोड़े होने लगते हैं। किशमिश में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम पेट में एसिड को बेअसर कर देते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। किशमिश में मौजूद रेसवेराट्रोल त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। यह ब्लैक सेल, खून से टोक्सिन निकालने में और रेड ब्लड सेल को सुधारने में मदद करता है। जिससे त्वचा पोषण से भरपूर बन जाती है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

मजबूत हड्डियां

किशमिश में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। स्ट्रोंग और सेहतमंद हड्डियों का मतलब है कि आप हड्डियों की बीमारी से दूर रहेंगे। गठिया की बीमारी से गुजर रहे लोगों के लिए किशमिश का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

आंखों की सुरक्षा

किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों को लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह इस बात का ध्यान रखते हैं कि आंखे समय से पहले कमजोर ना हो जाए। यह आंखों को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। इसके अलावा किशमिश में बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। आंखों में मौजूद सेल्स को रेडिकल डैमेज से बचाता है। आंखों से जुड़ी समस्याओं की खतरा भी इससे कम होता है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

एनीमिया का इलाज

किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन पाया जाता है जो एनीमिया (Anemia) जैसी बीमारी का इलाज करने में मदद करता है। किशमिश में कॉपर भी होता है जो सही मात्रा में रेड ब्लड सेल को प्रोड्यूज करने में मदद करता है। एनीमिया का एक कारण शरीर में आयरन की कमी का होना भी है का सप्लाई करती हैं। किसमिस को आयरन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है |

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

डाइजेशन में मदद

बड़े-बूढ़े लोग अकसर कहते हैं कि ज्यादा किशमिश ना खाएं लेकिन अगर नियमित रुप से किशमिश का सेवन किया जाए तो यह पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इनकी पानी में घुलने की क्षमता होती है क्योंकि इनमें फाइबर होता है। किशमिश खाने से पेट में अपच की परेशानी कम होती है। किशमिश के फायदे कई सारे हैं क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है और यह शरीर से टोक्सिक निकालने में मदद करती है। ये ड्राई फ्रूट एक शक्तिशाली प्राकृतिक रेचक औषधि यानि मुलायम करने वाली दवा के रूप में काम करता है जिससे मल को चिकना करने और आसानी से निकासी में आसानी होती है।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

हृदय के लिए

किशमिश आयरन रक्त प्रवाह में मदद करने का काम कर सकती है। किशमिश में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हार्ट को कई बीमारियों से बचाने के अलावा हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकती है। हृदय रोग से बचने में भी किसमिस खाने के फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार किशमिश खराब कोलेस्ट्रोल यानी एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड (रक्त में मौजूद एक प्रकार का फैट) को कम कर सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है |

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

इंफेक्शन

किशमिश में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। जो संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। किशमिश शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। किशमिश में एंटी इंप्लामेट्री होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बुखार और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाव करते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

स्वस्थ मुंह

किशमिश में ओलीनोलिक एसिड पाया जाता है जो दातों में सड़न नहीं होने देता है। यह दातों को नाज़ुक नहीं होने देता है। किशमिश का सेवन करने से यह मुंह में बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं जिससे सड़न पैदा नहीं होती है। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि किशमिश में कैल्शियम भी पाया जाता है जो दातों को टूटने से बचाता है। किशमिश मुंह और दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड न्यूट्रिशन द्वारा किए गए अध्ययन से पता चलता है कि किशमिश खाने से कैविटीज से बचाव हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, किशमिश में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट और ऑलीनोलिक एसिड मौजूद होते हैं, जो उन बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं, जो डेंटल कैरीज यानी दांत खराब होने का कारण बनते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करती है किशमिश, जानें 14 जबरदस्त फायदें

दूर होती है खून की कमी

किशमिश शरीर में खून की कमी को दूर करता है। रोजाना किशमिश के सेवन से खून की कमी से छुटकारा मिलता है। शरीर में खून की कमी हो जाए तो कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। किशमिश में मौजूद आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि तत्व भारी मात्रा में पाए जाते है जिनका नियमित रुप से सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

अस्वीकरण: किशमिश एक सेहतमंद और फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। इसको डाइट में शामिल करने से आपको सेहत, बाल, त्वचा से जुड़े फायदे प्राप्त होंगे। लेकिन किसी भी चीज़ को नियमित रुप से खाने पर ही उस चीज़ के फायदे मिलते है। नियमित रुप से रोजाना किशमिश का सेवन करने आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं। इसलिए किशमिश को अपने शरीर के अनुसार अपनी डाइट में शामिल करें। सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी