न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर अब नया खुलासा, सिरदर्द और चक्कर आना भी हो सकते हैं लक्षण

एक शोध में इसके नए लक्षणों कि जानकारी मिली हैं जिसके अनुसार सिर में दर्द और चक्कर भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 12:13:46

कोरोना को लेकर अब नया खुलासा, सिरदर्द और चक्कर आना भी हो सकते हैं लक्षण

कोरोना को बहरूपिया वायरस कहा जा रहा हैं क्योंकि समय के साथ इसके नए रूप दिखाई दे रहे हैं। संक्रमित मरीजों में कई के तो लक्षण ही दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी के साथ ही समय के साथ इसके लक्षणों का दायरा भी बढता जा रहा हैं। हाल ही में हुए एक शोध में इसके नए लक्षणों कि जानकारी मिली हैं जिसके अनुसार सिर में दर्द और चक्कर भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। यह खुलासा चीन के वुहान में स्थित हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया हैं।

वैज्ञानिकों ने 214 मरीजों पर किए अध्ययन के बाद ये खुलासा किया है कि सिर में दर्द और चक्कर भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। यह शोध हाल ही जामा न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में पाया गया कि 13 फीसदी मरीजों को सिर में दर्द जबकि 17 फीसदी को चक्कर आने की तकलीफ थी। 19 फीसदी मरीजों को मांसपेशियों में सूजन और नसों में दर्द की समस्या भी थी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona symptoms

बुखार-कफ के साथ भी दिखे ये लक्षण

शोधकर्ताओं के अनुसार ये लक्षण बुखार-कफ के साथ भी दिख सकते हैं। वायरस से दिमाग को भी नुकसान का दावा किया गया है। जब संक्रमण तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है तो स्ट्रोक, झटका आना या दिमागी बुखार जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। गौरतलब है कि इस तरह के लक्षण पहले सार्स और मर्स में भी देखने को मिले थे।

ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ने लगता है मानसिक संतुलन

अमेरिका के नॉर्थ वेस्टन यूनिवर्सिटी फिनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के न्यूरो इन्फेक्सियस डिजीज के प्रमुख प्रो। इगोर कोरालनिक का कहना है कि सांस की तकलीफ बढ़ने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है, जिसके कारण मस्तिष्क से जुड़ी समस्या उभरने लगती है।

सांस लेने में तकलीफ का मतलब है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं जा रही है। इसका मतलब कि मस्तिष्क में भी ऑक्सीजन की कमी होती है और मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। ऑक्सीजन की कमी से मस्तिष्क सबसे अधिक प्रभावित होता है। वुहान के हुआझोंग यूनिवर्सिटी के इस शोध के अलावा दुनिया के विभिन्न देशों में इसको लेकर और भी शोध हो रहे हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona symptoms

इटली की ब्रेसिका यूनिवर्सिटी के चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के मरीजों में ब्रेन स्ट्रोक, दिमागी दौरे, दिमाग में खून के थक्के जमने जैसे लक्षण भी देखे जा चुके हैं। इसमें व्यक्ति बोलते-बोलते अपनी सुध खो देता है। अमेरिका के मिशिगन में करीब 50 साल की एक महिला में ऐसा लक्षण देखा गया था। इसके अलावा बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह बताया जा चुका है कि गंध और स्वाद महसूस नहीं कर पाना भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं।

पैर में घाव, शरीर में खुजली भी हो सकता है लक्षण

पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई सारे नए लक्षण भी सामने आए हैं। इटली और स्पेन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि पैरों पर जामुनी रंग के घाव भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। दोनों ही देशों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों, खासकर बच्चों और किशोरों के पैरों में ऐसे घाव पाए गए।

फूड पॉइजनिंग और शरीर में अकड़न

वहीं, चीन से मिले आंकड़ों के अनुसार 50 फीसदी कोरोना संक्रमितों में पेट दर्द, उल्टी, डायरिया के लक्षण थे। अमेरिकन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी में प्रकाशित 204 मरीजों पर हुए शोध में यह बात कही गई थी। वहीं, द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीज को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई। उसके बाद सांस में तकलीफ, गले में सूजन, बुखार और शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन