न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, प्रेगनेंसी में अपनाएं ये सुरक्षित एक्सरसाइज

ऐसे समय में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती हैं और इसी के साथ ही एक्सरसाइज की भी जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 5:09:41

मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, प्रेगनेंसी में अपनाएं ये सुरक्षित एक्सरसाइज

किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी का समय बहुत अनमोल होता हैं, क्योंकि वह एक नए जीवन को जन्म देने वाली होती हैं। ऐसे समय में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती हैं और इसी के साथ ही एक्सरसाइज की भी जरूरत होती हैं। लेकिन डर के कारण से गर्भवती महिला एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो गर्भावस्था में करने के लिए सुरक्षित हैं और यह मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। तो आइये जानते हैं सुरक्षित एक्सरसाइज के बारे में।

* डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज

जमीन पर सीधे बैठें और लंबी-गहरी सांस लें। रिलैक्स रहें। नाक से सांस भीतर भरें और 3-5 सेकंड तक इसे होल्ड रखें। मुंह के जरिये सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार तक दोहराएं, इसके बाद ही कोई व्यायाम शुरू करें। जब भी कभी थकान या घबराहट महसूस हो, इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

* बॉडी स्ट्रेचिंग

सीधी खड़ी हो जाएं और अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए सांस भीतर खींचें। अब हाथों को नीचे करते हुए धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। इस प्रक्रिया को 6-7 बार तक दोहराएं।

मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, प्रेगनेंसी में अपनाएं ये सुरक्षित एक्सरसाइज

* नेक स्ट्रेचिंग

गर्दन को धीरे-धीरे दायीं ओर ले जाएं, 5-7 सेकंड रुकें और फिर वापस ले आएं। अब गर्दन को बायीं ओर ले जाएं, कुछ सेकंड रुकें, फिर वापस सामान्य अवस्था में लौटें। इसी तरह गर्दन को ऊपर और नीचे की ओर स्ट्रेच करें।

* चेस्ट वॉल स्ट्रेचिंग

इसे उसी तरह किया जाता है, जिस तरह फर्श पर पुश अप्स किए जाते हैं। किसी चौड़ी दीवार या दरवाजे की मदद से इसे करें। पंजों के बल दीवार के सामने खड़ी हों और अपनी दोनों हथेलियों को दीवार पर टिकाएं। अब अपने शरीर को दीवार की ओर पुश करें। इस क्रम में कोहनियां दीवार पर टिकाएं। ध्यान रहे कि शरीर का ऊपरी हिस्सा दीवार के बिलकुल नजदीक तक पहुंचे। कुछ देर तक इसी पोजशिन में रहें और फिर वापस सामान्य अवस्था में लौटें। इस प्रक्रिया को 8 से 10 बार रिपीट करें।

मां और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, प्रेगनेंसी में अपनाएं ये सुरक्षित एक्सरसाइज

* बट ब्रिज एक्सरसाइज

यह कोर स्ट्रेचिंग है। इसके लिए जमीन पर सीधे लेटें और घुटनों को मोड़ लें। धीरे-धीरे कमर को ऊपर की ओर ऐसे उठाएं कि शरीर एक ब्रिज जैसी पोजिशन में आए। कुछ सेकंड्स ऐसे रहें। धीरे-धीरे सामान्य पोजिशन में लौटें। इस प्रक्रिया को 10-15 बार तक रिपीट कर सकती हैं।

* पैरों की स्ट्रेचिंग

पीठ के बल लेटें। दाहिने पैर को ऊपर की ओर 45 डिग्री का कोण बनाते हुए ले जाएं। ध्यान रखें कि पीठ या कमर ऊपर न उठे। बायें पैर को भी ऊपर की ओर ले जाएं, कुछ देर होल्ड करें। इसे खड़े होकर भी कर सकते हैं। सीधे खड़े हों। अपने सामने एक स्टूल रखें और उस पर अपना एक पैर रखें। पंजों को ऊपर-नीचे स्ट्रेच करें। दूसरे पैर से भी यही करें। पैरों को उतना ही स्ट्रेच करें कि पेट पर दबाव न पड़े।

* कीगल एक्सरसाइज

इनसे पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत होती हैं। डॉक्टर्स का मानना है कि प्रेग्नेंसी और प्रसव के बाद 70 प्रतिशत स्त्रियों को यूरिन कंट्रोल जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। कीगल एक्सरसाइज से यूरिनरी पर पडऩे वाला दबाव कम होता है और प्रेग्नेंसी और प्रसव के बाद यूरिन कंट्रोल में मदद मिलती है। पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़ लें। पंजों को एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें। अब वजाइनल, यूरेथ्रल और एनल मसल्स को इस तरह सिकोड़ें जैसे यूरिन रोकते हुए करते हैं। इस पोजशिन में लगभग 5 सेकंड्स तक रहें और धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 8 से 15 बार तक रिपीट करें। इसे दिन में 2-3 बार कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज की अच्छी बात यह है कि इसे कहीं भी किया जा सकता है। कुर्सी पर बैठ कर, लेट कर या खड़े होकर भी इसे कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी