Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुबलेपन से चाहते है पीछा छुड़ाना तो डाइट में शामिल करें ये फल, कुछ दिनों में बढ़ने लगेगा वजन

ज्यादातर लोगो को आपने वजन कम करने की बात करते देखा होगा। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने की बात करते हैं। ये लोग काफी कोशिशों के बाद भी अपन वजन नहीं बढ़ा पाते है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 12:48:26

दुबलेपन से चाहते है पीछा छुड़ाना तो डाइट में शामिल करें ये फल, कुछ दिनों में बढ़ने लगेगा वजन

ज्यादातर लोगो को आपने वजन कम करने की बात करते देखा होगा। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो वजन बढ़ाने की बात करते हैं। ये लोग काफी कोशिशों के बाद भी अपन वजन नहीं बढ़ा पाते है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाईयां आती हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए किसी प्रकार की दवाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे उल्टा फायदे की बजाय नुक्सान हो जाता है। ऐसे में कुछ फलों में जरूरत से ज्यादा कैलोरी (Calorie) पाई जाती है और ये वजन बढ़ाने में काफी मददगार होते हैं। इतना ही नहीं, ये फल विटामिन (Vitamin) और मिनरल्स (Minerals) से भी भरपूर होते हैं।
weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips केला और दूध का करें सेवन

अगर आप ये चाहते है कि आपका वजन जल्दी से बढ़ जाए तो आपको केले और दूध का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप केला खाते है तो आपका पाचनतंत्र अच्छा हो जाता है। एक मध्यम आकार के केले में 105 कैलोरी (Calorie), प्रोटीन 1 ग्राम, वसा 0.4 ग्राम, कार्ब्स (Carbs) 27 ग्राम, फाइबर (Fiber) 3 ग्राम और 26% Vitamin B6 पाया जाता है। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips नारियल

नारियल में कई तरह के गुण पाए जाते हैं और ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी, फैट और कार्ब्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो वजन बढ़ाने में मददगार है। 28 ग्राम नारियल के गूदे में 99 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन (Protein), 9.4 ग्राम वसा, 4.3 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 2.5 ग्राम फाइबर (Fiber), 17% मैंगनीज (Manganese) और 5% सेलेनियम पाया जाता है। इसे फ्रूट सलाद या स्मूदी की तरह भी खा सकते हैं। सूखे नारियल का सेवन करने से पाचन सम्बंधित सभी समस्याओं से बचने में मदद करता है। नारियल हमें मोटापे से भी बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips आम

आम एक स्वादिष्ट और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फल है। केले की तरह आम भी कैलोरी का एक अच्छा स्रोत है। एक कप आम (165 ग्राम) में 99 कैलोरी (Calorie), 1.4 ग्राम प्रोटीन (Protein), 0।6 ग्राम वसा, 25 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर (Fiber), 67% Vitamin C और 18% फोलेट पाया जाता है। इसके अलावा आम में Vitamin B, A और E भी पाया जाता है। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips एवोकाडो

एवोकाडो में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैलोरी और हैल्दी फैट भी ज्यादा होता है। एक मध्यम आकार के एवोकाडो में 161 कैलोरी (Calorie) , 2 ग्राम प्रोटीन (Protein), 15 ग्राम वसा, 8.6 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 7 ग्राम फाइबर (Fiber), 17.5% Vitamin K और 21% फोलेट पाया जाता है। एवोकाडो में पोटैशियम (Potassium) और Vitamin C, B5 और B6 भी पाया जाता है। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips सूखे मेवे

सूखे मेवों में बिल्कुल भी पानी नहीं होता है। छोटे आकार के इन मेवों में बहुत पौष्टिक तत्व पाया जाता है। सूखे मेवे एनर्जी के साथ-साथ वजन बढ़ाने के भी काम आते हैं। सूखे मेवों में नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होता है इसलिए इन्हें हेल्दी फैट या प्रोटीन के साथ लेना सही रहता है। जानते हैं वजन बढ़ाने वाले हाई कैलोरी सूखे मेवों के बारे में। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips सूखे खुबानी

खुबानी एक ऐसा फल है जिसे ताजा और सूखा दोनों ही तरह बढ़े चाव से खाया जाता है। इसमें 67 कैलोरी, 0.8 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 18 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 2 ग्राम फाइबर (Fiber), 6% Vitamin A और 8% VItamin E पाया जाता है। कैलोरी (Calorie) के अलावा इसमें बीटा कैरोटीन (beta-Carotene) भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए इसे चीज़ और नट्स के साथ लें। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips सूखे अंजीर

ताजा और सूखे अंजीर दोनों ही खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। 28 ग्राम सूखे अंजीर में 70 कैलोरी (Calorie), 1 ग्राम प्रोटीन (Protein), 0.3 ग्राम वसा, 18 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 3 ग्राम फाइबर (Fiber), 4% पोटेशियम (Potassium) और 3.5% कैल्शियम पाया जाता है। इसे आप ओट्स, योगर्ट या सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग इस पानी में उबालकर भी खाते हैं। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips खजूर

खजूर ज्यादातर पश्चिमी देशों में पाया जाता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। 24 ग्राम खजूर में 66.5 कैलोरी (Calorie), 0.4 ग्राम प्रोटीन (Protein), 0.1 ग्राम वसा, 18 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 1.6 ग्राम फाइबर (Fiber), 4% पोटेशियम (Potassium) और 3% मैग्नीशियम पाया जाता है। ये कॉपर, मैंगनीज, आयरन (Iron) और Vitamin B 6 का भी एक अच्छा स्रोत है। कैलोरी की मात्रा बढ़ाने के लिए आप इसे आलमंड बटर या नारियल के साथ ले सकते हैं। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips मुनक्का

मुनक्का छोटा और मीठा होता है। छोटा सा दिखने वाला मुनक्का पोषक से भरपूर होता है। 28 ग्राम मुनक्का में 79 कैलोरी (Calorie), 1.14 ग्राम प्रोटीन (Protein), 0.1 ग्राम वसा, 21 ग्राम कार्ब्स (Carbs), 2 ग्राम फाइबर (Fiber), 15% कॉपर (Copper) और 5% आयरन (Iron) पाया जाता है। अपनी कैलोरी की मात्रा बढ़ाने के लिए इसे दही, स्टफिंग और बेक्ड फूड्स के साथ खाने की कोशिश करें। weight,weight gain tips,food that help you gain weight,Health,Health tips किशमिश

किशमिश कई तरह के आकार और रंगों में आते हैं। 28 ग्राम किशमिश में 85 कैलोरी (Calorie), 1 ग्राम प्रोटीन (Protein), 0.1 ग्राम वसा, 22 ग्राम कार्ब्स, 1 ग्राम फाइबर (Fiber), 4.5% पोटेशियम और 3% आयरन (Iron) पाया जाता है। 50 ग्राम किशमिश रात को पानी में भिगो दे। सुबह भली प्रकार चबा चबा कर खाएं। दो तीन माह के प्रयोग से वजन बढेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology