न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में व्रत के दिनों मे इन चीजों के सेवन से मिलेगी भरपूर एनर्जी

आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो सावन में व्रत के दिनों मे दे आपको एनर्जी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 1:24:44

सावन में व्रत के दिनों मे इन चीजों के सेवन से मिलेगी भरपूर एनर्जी

सावन का समय अर्थात भोले-भंडारी की पूजा और व्रत-वास का माहौल। सावन के दिनों में लोग अपनी मनोकामना की पूर्ती के लिए व्रत करते हैं। जिसमें कई लोग तो पूरे दिन भूखे रहते हैं जिसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। हम यह नहीं कहते हैं कि व्रत ना किया जाए, लेकिन कुछ इस तरह किया जाए कि अपने शरीर की ऊर्जा बनी रहें और स्वास्थ्य खराब ना रहें। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे फूड्स जो व्रत के समय में ग्रहण किये जा सकते है और ये फूड्स व्यक्ति को पर्याप्त ऊर्जा भी प्राप्त करवाते हैं। तो आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो सावन में व्रत के दिनों मे दे आपको एनर्जी।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* रामदाना

रामदाना या अमरंथ सुपरफूड माना जाता है। ये न केवल पोषण से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें कैलरी की मात्रा भी कम होती है। इनका लड्डू बनाकर खाया जाता है। शाम के वक्त चाय के साथ आप इन्हें खा सकते हैं। कई लोग तो इसे दूध में ऊपर से डालकर खाना पसंद करते हैं।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* आलू

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आलू खाने से ऊर्जा मिलती है, बशर्ते इसे फ्राई करने की जगह उबाल कर खाया जाए। अगर आप व्रत के दौरान मीठा खाकर बोर हो चुके हैं तो आलू की टिक्की या व्रत स्पेशल आलू चिप्स खा सकते हैं। कुछ न सूझे तो आलू को उबालकर मैश कर लें और दही, धनिया पत्ता, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर खाएं।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स खीर में डालकर या लड्डू में मिलाकर खाएं। बादाम की चिक्की खाने से भी आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। साथ ही लंबे वक्त तक आपको भूख नहीं लगेगी।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* डेयरी प्रोडक्ट्स

पनीर, छेना, छाछ, दही चैत्र नवरात्र के व्रत के दौरान जरूर लेना चाहिए। गर्मियों में इनके सेवन से पानी की कमी पूरी होती है और शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है। आप चाहें तो दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। फलों का शेक या स्मूदीज पीने से भी मूड रिफ्रेश होगा।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* साबूदाना

साबूदाना एक प्रकार के पौधे से निकाले जाने वाला पदार्थ होता है, जिसमें स्टार्च की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और थोड़ा प्रोटीन भी शामिल होता है। मीठा खाने का मन करे तो साबुदाना की खीर बनाकर खाएं, नमकीन खाने का मन करे तो इसकी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। साबुदाने की कोई भी रेसिपी बनाने से पहले इसे आधे घंटे तक पानी में जरूर भिगोएं।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* कुट्टू

कुट्टू का आटा एक पौधे के सफेद फूल से निकलने वाले बीज को पीसकर तैयार किया जाता है। आमतौर पर लोग इसे व्रत में खाते हैं, क्योंकि न तो यह अनाज है और न ही वनस्पति। कुट्टू का आटा ग्लूटन फ्री होने के साथ काफी पौष्टिक भी होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-बी की मात्रा ज्यादा होती है। इस आटे में आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो व्रत के लिए पौष्टिक आहार माने जाते हैं।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* सेंधा नमक

व्रत में लोग सादे नमक (सी-सॉल्ट) की जगह सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) खाते हैं। सेंधा नमक पहाड़ी नमक होता है, और व्रत के खाने में शामिल किए जाने वाला सबसे शुद्ध नमक माना जाता है। यह कम खारा और आयोडीन मुक्त होता है।

sawan fast,food to give energy,food,fasting tips,sawan  2018

* सिंघाड़ा

सिंघाड़ा, एक तरह का फल होता है, जिसमें फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। व्रत में इसे खाने से शरीर के पोषक तत्व पूरे होते हैं।

*फल

फल खाने का मन न करे तो फ्रूट चाट बनाकर खाएं। या फिर इनके शेक्स, स्मूदीज, जूस पीएं। इनसे आपके शरीर को पोषण मिलेगा, भूख काबू में रहेगी और ताजे फलों के सेवन से आपका मूड भी फ्रेश रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म