Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केवल GYM जाने से फायदा नहीं, डाइट में ये आहार लेना बहुत जरुरी

हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें GYM करने वालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 11:42:22

केवल GYM जाने से फायदा नहीं, डाइट में ये आहार लेना बहुत जरुरी

आज का युवा फैशन के चलते अपनी बॉडी भी फिल्म स्टार्स जैसी बनाने की चाहत रखता हैं और इसके लिए वह कई घंटों का अपना कीमती समय GYM में बिताना पसंद करता हैं, जो कि अच्छे स्वास्थ्य और फिट बॉडी के लिए बहुत अच्छी बात हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि केवल GYM में मेहनत करने और पसीना बहाने से कुछ नहीं होता, आपको अपनी डाइट का भी ख्याल रखना पड़ता है। जी हाँ, इसलिए ही आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें GYM करने वालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइये जानते है इन आहार के बारे में।

* मछली

मछली वास्तव में मांसपेशियों के निर्माण करने में और वसा को कम करने में मदद करती है |आपकी मासपेशियों को बढने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवशयकता होती है। वर्कआउट करते समय शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।
fitness tips,food for fitness,Health tips * आलू

तगड़ा बदन बस प्रोटीन से नहीं बनता। आपको कार्बोहाईड्रेट भी झोंकना पड़ता है। ये शरीर को ईंधन देता है ताकि प्रोटीन का इस्तेमाल बॉडी को ग्रो करने में हो सके। आलू के अंदर बड़ी तेजी से काम शुरू करने वाला कार्बोहाईड्रेट होता है। ये आपको जिम करने के लिए भरपूर ऊर्जा देता है। मास गेनिंग के बारे में सोच रहे हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। जिम जाने से आधा घंटा पहले दही और आलू खाएंगे तो जिम में ताकत का कोहराम मचा देंगे।

* अण्डे

अपने दिन की शुरुआत उबले अण्डों से कीजिए। सुबह नाश्ते में दो अण्डे खाने से आपकी मांसपेशियां और वजन तेजी से बढ़ेगा। अण्डा (सिर्फ सफेद हिस्सा) प्रोटीन का उच्च स्रोत होता है। एक अंडे में छह से आठ ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें जिंक, विटामिन, आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सब चीजें मिलकर इसे एक कम्प्लीट आहार बनाते हैं। fitness tips,food for fitness,Health tips * चिकन ब्रेस्ट

चिकन का लेग पीस देखने और खाने में भले ही बड़ा शानदार लगे मगर जनाब असली माल चिकल चेस्ट या ब्रेस्ट जो चाहे कहें, उसमें होता है। इसकी खासियत ये है कि चिकन के इस हिस्से में सबसे ज्यादा प्रोटीन और सबसे कम फैट होता है। हां पकने के बाद ये पीस औरों के मुकाबले थोड़ा टाइट होता है, मगर बॉडीबिल्डिंग करनी है तो फिर ये सब क्या सोचना।

* ओट्स

ओट्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन का सही मिश्रण है और शरीर के लिए बहुत ही स्वस्थ होते है। शरीर में अपचय की प्रक्रिया बढाने के लिये ओट्स खाइये। इसको खाने से शरीर में फैट नहीं जमता और मसल्स बढ़ाने में भी सहायता करते है।

* बादाम

बादाम तो लंबे समय से ताकत और बुद्धिमत्ता की पहचान रहा है। इसमें प्रोटीन और वसा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेकिन, सबसे अहम इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में काफी अहम होता है। यह शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपको व्यायाम से जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology