Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 अच्छी आदतों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, रहेंगे स्वस्थ

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 May 2020 2:11:09

इन 5 अच्छी आदतों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल, रहेंगे स्वस्थ

हर कोई स्वस्थ जीवन जीना चाहता हैं और इसके लिए हर संभव प्रयास करता हैं। सही खानपान के साथ शारीरिक श्रम स्वस्थ जीवन का आधार माने जाते हैं। लेकिन इसी के साथ ही स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं कुछ अच्छी आदतों को भी अपनाना जो आपको बीमारियों से दूर रखें। जी हाँ, दैनिक जीवन से जुड़ी कुछ आदतें ऐसी हैं जिनपर ध्यान नहीं देना अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर खुद को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अंडरगारमेंट्स रोजाना धोएं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह रोजाना अंडरगारमेंट्स नहीं बदलते हैं और न ही उन्हें नियमित रूप से धोते हैं। पुरुष हो या महिला, बैक्टीरिया का सबसे ज्यादा खतरा उनके प्राइवेट अंगों में होता है। डॉक्टरों की मानें तो आपको हर दिन अपने अंडरगारमेंट्स साबुन से धोकर धूप में अच्छी तरह सुखाने चाहिए। अगर आप रोजाना इन्हें नहीं धो सकते हैं, तो कम से कम रोज नए अंडरगारमेंट्स बदलें और सप्ताह में जिस दिन भी आपको समय मिले, सभी को धोएं।
Health tips,health tips in hindi,good habits,healthy life सैनिटाइजर का इस्तेमाल

सैनिटाइजर वैसे तो बहुत सारे लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा पहले से ही था लेकिन इसकी जरूरत का एहसास पिछले कुछ समय में जितना ज्यादा हुआ है, उतना कभी और नहीं हुआ होगा। हम में से ज्यादातर लोग जब भी बाहर कुछ खाते-पीते हैं, अस्पताल किसी बीमार से मिलने जाते हैं या पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो या तो हाथ नहीं धोते हैं या सादे पानी से हाथ धो लेते हैं। लेकिन इन सभी कामों के बाद अपने हाथों को साबुन, हैंडवॉश या फिर सैनिटाइजर से जरूर साफ करना चाहिए। भविष्य में अपने बैग में हमेशा सैनिटाइजर का एक छोटा बोतल जरूर रखें।

प्यूबिक हेयर करें साफ

प्यूबिक हेयर गुप्तांगों के आसपास वाले बाल होते हैं। प्यूबिक हेयर साफ करने की आदत बहुत कम लोगों में पाई जाती है लेकिन इन्हें नियमित रूप से साफ करना बहुत जरूरी होता है। प्यूबिक हेयर साफ न करने से कई तरह की एसटीडीज (STDs), इंफेक्शन और स्किन संबंधी रोगों का खतरा रहता है। इसलिए इन्हें साफ करते रहें। अगर इसके लिए हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि इसमें कैमिकल्स की मात्रा बहुत ज्यादा न हो ताकि आपके गुप्तांग काले न पड़ जाएं। Health tips,health tips in hindi,good habits,healthy life पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई जरूरी

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान वजाइना की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है। इस दौरान इंफेक्शन होने या एसटीडीज (STDs) की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। हाईजीन का ख्याल रखते हुए पैड्स का इस्तेमाल करें। बार-बार पैड्स बदलते रहें। अपने साथ हमेशा बैग में एक्स्ट्रा पैड लेकर चलें।

गर्मी में डियो का करें इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में अक्सर पसीना बहुत आता है। पसीना आना शरीर के लिए अच्छी प्रक्रिया है, इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन पसीने के साथ टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया भी आते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर में बदबू पैदा करते हैं और स्किन इंफेक्शन के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इनसे बचने के लिए आपको अपने शरीर पर बॉडी डियोड्रेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इन डियोज में अल्कोहल होता है, जिसके कारण बैक्टीरिया पनप नहीं पाते।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology