न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को हराकर ठीक हुए मरीज अगले 10 दिन तक जरूर रखें इन बातों का ध्यान, आपकी सेहत से जुड़ा हैं मामला

जरूरी हैं कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी आप कुछ जरूरी चीजों के बारे में ध्यान दें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 11:51:02

कोरोना को हराकर ठीक हुए मरीज अगले 10 दिन तक जरूर रखें इन बातों का ध्यान, आपकी सेहत से जुड़ा हैं मामला

देश में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा चिंताजनक स्थिति पैदा कर रहा हैं। देश में करीब अब तक 57.3 लाख कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 91 हजार से ऊपर हैं। हांलाकि ठीक होने वाली की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं और अब तक 46.7 लाख मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। लेकिन देखा गया हैं की कोरोना से ठीक हुए कई मरीज उसके बाद भी अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे हैं जिसके चलते उन्हें अचानक लो-ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल की शिकायत के चलते अस्पताल में फिर से भर्ती होना पड़ा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी आप कुछ जरूरी चीजों के बारे में ध्यान दें। यह मामला आपकी सेहत से जुड़ा हैं इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान ठीक हुए मरीज अगले 10 दिन तक जरूर रखें।

Health tips,health tips in hindi,corona health tips,coronavirus,corona safety,healthy life

- सबसे पहली और जरूरी बात तो यही है कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी अपने डॉक्टर या अस्पताल स्टाफ के साथ कम से कम अगले 10 दिन तक संपर्क में रहें।

- अपने पास पल्स ऑक्सीमीटर रखें और दिन में 2-3 बार अपने शरीर में ऑक्सीजन सैचुरेशन चेक करते रहें। ये ऑक्सीजन लेवल किसी भी स्थिति में 94% से नीचे नहीं जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो आपको तुरंत हॉस्पिटल पहुंचना चाहिए।

- अपने पास थर्मोमीटर भी रखें और दिन में 1 बार अपने शरीर का तापमान चेक करें। 100F से ज्यादा तापमान होने पर आपको फोन से ही डॉक्टर से संपर्क करके उन्हें स्थिति बतानी चाहिए या डॉक्टर द्वारा दी गई दवा का सेवन करना चाहिए।

- अपने शरीर के लक्षणों पर ध्यान देते रहें। आराम के दौरान भी बहुत ज्यादा खांसी आने या सांस लेने में तकलीफ होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

- कोरोना वायरस से रिकवरी के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें। ऐसी चीजें खाएं, जिनसे इम्यूनिटी बढ़े और आपके शरीर को ऊर्जा मिले। जंक फूड्स और फास्ट फूड्स अगले कुछ समय तक नहीं खाना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,corona health tips,coronavirus,corona safety,healthy life

- अगर कोई मरीज पहले से ही डायबिटीज रोगी है, तो उसे अपने ब्लड शुगर को भी चेक करते रहना चाहिए। बॉडी ग्लूकोज चेक करने का सही समय सुबह का है, यानी खाली पेट ब्लड शुगर चेक करें।

- अगर कोई मरीज पहले से हाई ब्लड प्रेशर का रोगी रहा है, तो उसे अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो।

- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मरीजों में थकान, चक्कर आना, भूख कम लगना, हल्की-फुल्की खांसी आदि की समस्या सामान्य है। इसलिए इनके लिए घबराना नहीं चाहिए। हालांकि कोई भी समस्या अधिक बढ़ जाने पर डॉक्टर से संपर्क करना भी जरूरी है।

- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने खून की जांच खासकर CBC, CRP आदि जरूर कराएं। इसके बारे में आप अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं।

- अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आपको अपनी छाती का सीटी स्कैन कराना चाहिए, ताकि फेफड़ों में होने वाले डैमेज का पता चल सके। इसके बाद आपको हर 3 महीने में तब तक सीटी स्कैन कराते रहना चाहिए, जब तक कि फेफड़े पूरी तरह रिकवर नहीं हो जाते।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स