न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का जल्दी शिकार बनते हैं कमजोर फेफड़े, इन उपायों से बनाए इन्हें मजबूत

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आपके फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Mar 2020 9:37:13

कोरोना वायरस का जल्दी शिकार बनते हैं कमजोर फेफड़े, इन उपायों से बनाए इन्हें मजबूत

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपा रखा हैं जिसके चलते हर देश के वैज्ञानिक इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी पाने में लगे हुए हैं। दुनियाभर से आने वाली रिपोर्ट्स से पता चला हैं कि कमजोर फेफड़े वाले लोग कोरोना वायरस का जल्दी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने फेफड़ों को मजबूत कर स्वस्थ रखा जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जो आपके फेफड़ों को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेथी की चाय

मेथी के दाने आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए बड़े फायदेमंद साबित हो सकते हैं। एक चम्मच मेथी दाने को थोड़े से पानी में 4-5 मिनट तक उबालें और फिर इसे छानकर गर्म-गर्म ही पी लें। मेथी की ये चाय आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी मानी जाती है। आप दिन में 1-2 कप मेथी की चाय पी सकते हैं। ध्यान रखें इसमें शहद या चीनी न मिलाएं। मेथी की चाय पीने से शरीर में बलगम घटता है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या कोरोना वायरस ऐसी बीमारियां हैं, जिनके कारण फेफड़ों में इंफेक्शन पैदा होता है और बलगम ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है। मेथी की चाय बलगम को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy lungs,lungs capacity,coronavirus

गुनगुना पानी पिएं

फेफड़ों में बलगम का जमा होना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। गुनगुना पानी पीने से बलगम टूटता है और तरल बनता है, जिससे इसे निकलने में आसानी होती है। इसलिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने का एक बेहद आसान उपाय यह है कि आप गुनगुना पानी पिएं। पानी के अलावा दूसरे तरह का तरल आहार जैसे- जूस, शर्बत, नींबू पानी, छाछ, दूध आदि पीते रहने से भी शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

प्राणायाम करें

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम से बेहतर कोई उपाय नहीं है। प्राणायाम की खोज ही फेफड़ों और श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए की गई थी। प्राणायाम से आपके फेफड़े मजबूत होते हैं और इनकी कार्यक्षमता बढ़ती है। इसे करना भी बेहद आसान है और सभी उम्र के लोग इसे कर सकते हैं। प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ को सीधी करके बैठ जाएं। अपने आंखों को बंद करें और हाथों को ज्ञान मुद्रा में ले आएं, या जैसे कंफर्टेबल हों वैसे रख लें। अब अपने नाक से बाहर की वायु को धीरे-धीरे खींचें और पेट में हवा को भरने दें। इस दौरान आपका पेट और सीना हवा से फूल जाना चाहिए। अब 5 सेकंड तक सांसों को रोककर रखें और फिर धीरे-धीरे बाहर छोड़ दें। इस क्रिया को दिन में कम से कम 10 बार करें। समय है और मन लगता है, तो ज्यादा भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका