न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन गलतियों की वजह से एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घटता हैं वजन, जानें और करें सुधार

आपको जरूरत हैं उन कारणों को जानने की जिसकी वजह से एक्सरसाइज के बाद भी आपका वजन नहीं कम हो रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 11:47:56

इन गलतियों की वजह से एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घटता हैं वजन, जानें और करें सुधार

देखा गया हैं कि आज के समय में आबादी का एक बड़ा हिस्सा मोटापे और बढ़ते वजन का सामना कर रहा हैं जिसकी वजह से शरीर कई अन्य बीमारियों का शिकार बनता हैं। कई लोग इसके प्रति सजग रहते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करते हैं ताकि वजन को कम किया जा सकें। लेकिन कई लोगों की यह शिकायत रहती हैं कि एक्सरसाइज के बाद भी उनका वजन नहीं घट रहा हैं और शरीर पर कोई असर नहीं हो रहा हैं। इस निराशा में व्यक्ति एक्सरसाइज करना ही बंद कर देता हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं उन कारणों को जानने की जिसकी वजह से एक्सरसाइज के बाद भी आपका वजन नहीं कम हो रहा हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इससे जुड़ी ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

Health tips,health tips in hindi,exercise mistakes,weight not decrease even after exercise

एक्सरसाइज तो कर रहे हैं लेकिन बाकी समय एक्टिव नहीं हैं

कुछ लोगों के पास करने के लिए कोई विशेष काम नहीं होता है। ऐसे लोग फिटनेस की चाहत में रोजाना 1 घंटे एक्सरसाइज/वर्कआउट तो कर लेते हैं, लेकिन दिनभर कुछ और नहीं करते हैं। जबकि शरीर का वजन घटाने के लिए और ज्यादा कैलोरीज बर्न करने के लिए व्यक्ति को दिनभर एक्टिव रहना चाहिए। अगर आप सुबह 1 घंटे एक्सरसाइज करने के बाद दिनभर बैठे रहते हैं, लेटे रहते हैं या सोते रहते हैं, तो आपका वजन घटने की संभावना न के बराबर है। वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज नहीं हेल्दी रूटीन भी जरूरी है। आपको दिन के ज्यादातर हिस्से में थोड़ा बहुत एक्टिव रहना चाहिए। थोड़ी बहुत एक्टिविटीज करते रहने से दिनभर कैलोरीज बर्न होती हैं और एनर्जी का फ्लो बना रहता है।

आप थोड़ी एक्सरसाइज को ज्यादा मान लेते हैं

कई बार जब मोटापा ज्यादा होता है, तो लोग थोड़ी सी एक्सरसाइज के बाद ही थकान महसूस करने लगते हैं। ऐसे में संभव है कि आप जितनी एक्सरसाइज कर रहे हैं वो आपके शरीर का वजन घटाने के लिए पर्याप्त न हो। कई बार व्यक्ति को एक्सरसाइज के दौरान लगता है कि उसने बहुत ज्यादा कैलोरीज बर्न कर ली हैं, लेकिन वास्तव में उसने उतनी कैलोरीज नहीं बर्न की होती है। इस तरह का भ्रम भी इस बात का कारण हो सकता है कि एक्सरसाइज से आपको कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

Health tips,health tips in hindi,exercise mistakes,weight not decrease even after exercise

एक्सरसाइज के बाद हाई कैलोरीज खा लेते हैं

1 घंटे की एक्सरसाइज में अगर आपने 300 से 400 कैलोरीज बर्न की हैं, लेकिन बाकी के दिन में आपने ये सोचकर कि एक्सरसाइज तो किया ही है, हाई कैलोरीज वाली चीजें खा लेते हैं, तो ये भी बहुत गलत आदत है। खासकर ऑयली और फ्राइड फूड्स में आपकी समझ और जानकारी से कहीं ज्यादा कैलोरीज होती हैं। अगर आपने 1 घंटे एक्सरसाइज की और बाद में 2 पकौड़े खा लिए, तो ऐसे आपका वजन नहीं घटेगा, बल्कि बढ़ेगा। इसका कारण यह है कि आप बाकी के दिन में भी कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं, ऐसे में शरीर जितनी कैलोरीज बर्न करता है, उससे ज्यादा आप दोबारा खाकर एक्सरसाइज प्रोग्राम को नुकसान पहुंचाते हैं।

हेल्दी सप्लीमेंट्स के नाम पर अनहेल्दी चीजें

कुछ लोग एक्सरसाइज करने से ज्यादा इसका प्रचार करने में विश्वास रखते हैं। खासकर सोशल मीडिया के समय में ये बहुत बड़ी समस्या है। मार्केट में एक्सरसाइज से पहले और एक्सरसाइज के बाद खाए जाने वाले तमाम फूड्स, प्रोटीन पाउडर्स, शेक और एनर्जी ड्रिंक्स आदि उपलब्ध हैं। इनमें से ज्यादातर चीजों की जरूरत सामान्य लोगों को नहीं, बल्कि रेगुलर हैवी एक्सरसाइज करने वाले बॉडी बिल्डर्स को पड़ती है। ऐसे में जब सामान्य लोग इसके विज्ञापन के झांसे में फंसकर इनका प्रयोग शुरू करते हैं, तो उनका वजन घटने के बजाय बढ़ना शुरू हो जाता है क्योंकि मार्केट में मिलने वाली इस तरह की ज्यादातर चीजों में शुगर, कैफीन और दूसरे कई हानिकारक पदार्थ होते हैं। कुछ आपके शरीर में वाटर रिटेंशन का कारण बनते हैं। इसलिए इनके चक्कर में पड़ने के बजाय घर पर बनाया गया प्रोटीनयुक्त नाश्ता, फल, नट्स, अंडे, दूध, सब्जियां आदि खाएं और सिर्फ पानी पिएं, यही पर्याप्त होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग