न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं को समय-समय पर जाँच करवाना बेहद जरूरी, बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा

हम आपको उन्हीं कैंसर के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका शिकार महिलाऐं बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 3:35:19

महिलाओं को समय-समय पर जाँच करवाना बेहद जरूरी, बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा

वर्तमान समय का खानपान पहले की तरह शुद्ध नहीं रहा है जिसके चलते कई बीमारियाँ अपना शिकार बनाने लगी हैं, खासतौर से कैंसर सबसे ज्यादा खतरनाक बिमारी के तौर पर उभरा हैं। ऐसे में महिलाओं को चाहिए की समय-समय पर अपनी मेडिकल जाँच करवाते रहे क्योंकि महिलाओं पर कुछ कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। आज हम आपको उन्हीं कैंसर के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका शिकार महिलाऐं बनती हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* कोलोरेक्टल कैंसर

महिलाओं में होने वाला यह तीसरा सबसे खतरनाक कैंसर है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करता है। इसमें डायरिया या कब्ज समेत पेट का व्यवहार बदलना, या मल में बदलाव (जो चार हफ्ते से ज्यादा रहे) जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा कोलोरेक्टल कैंसर के दौरान मल से खून आना, पेट में दर्द रहना, वजन का घटना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याए भी होने लगती है।

महिलाओं को समय-समय पर जाँच करवाना बेहद जरूरी, बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा

* ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर

वैसे तो यह कैंसर 55- 65 साल की उम्र में अधिक होता है लेकिन आजकल महिलाओं को यह कैंसर कम उम्र में हो जाती है। ज्यादा महिलाओं को यह कैंसर जेनेटिक प्रॉब्लम के कारण होता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द, अपच, बार- बार पेशाब आना, भूख न लगना, पेट के व्यवहार में परिवर्तन, पेट में सूजन और पेट का फूलना इस कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं।

* ब्रेस्ट कैंसर

आज के समय में महिलाएं कम उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं। यह स्तन में असामान्य कोशिकाओं के म्युटेशन बढ़ने से होता है। ये कोशिकाएं मिलकर पहले एक ट्यूमर बनाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल का धंसा हुआ होना, स्तन पर गुठलिया बनना, त्वचा का लाल होना, बगल में गांठ पड़ना, स्तन के कुछ हिस्से में सूजन या निप्पल्स से खून निकलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो पीरियड्स के बाद भी बने रहते हैं।

महिलाओं को समय-समय पर जाँच करवाना बेहद जरूरी, बना रहता है इन 5 तरह के कैंसर का खतरा

* सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के कारण हर साल करीब 63,000 महिलाओं की मौत हो जाती है। यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलता है। सर्वाइकल कैंसर में उस समय तक लक्षण नहीं दिखते, जब तक यह बढ़ी हुई अवस्था में न पहुंच जाए। मगर फिर भी कई बार सर्वाइकल कैंसर में संबंध बनाने के बाद योनि से रक्त स्राव, पीरियड साइकल के बीच में खून दिखना, सामान्य से ज्यादा पीरियड होना, असामान्य डिस्चार्ज और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

* मुंह का कैंसर

तंबाकू या शराब के ज्यादा सेवन से होने वाला यह कैंसर महिलाओं और पुरूषों में सामान्य रूप से होता है। इस कैंसर के लक्षण हैं मुंह में लाल या सफेद निशान, गांठ बनना या होंठों या मसूड़ों की खराबी। कई बार मुंह का कैंसर होने पर सांस की बदबू, दांतों का कमजोर होना और वजन का कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शादी के 48 दिन बाद खत्म हो गई जिंदगी, पति की हरकतों से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम; CCTV से रखता था हर पल नजर
शादी के 48 दिन बाद खत्म हो गई जिंदगी, पति की हरकतों से परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम; CCTV से रखता था हर पल नजर
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मेरठ से नैनीताल घूमने गया परिवार हादसे का शिकार, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी; 2 महिलाओं की मौत, 25 लोग घायल
मेरठ से नैनीताल घूमने गया परिवार हादसे का शिकार, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी; 2 महिलाओं की मौत, 25 लोग घायल
मुसलमानों का नरसंहार हो रहा… अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने फिर साधा भारत पर निशाना, मोदी सरकार का भी किया जिक्र
मुसलमानों का नरसंहार हो रहा… अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने फिर साधा भारत पर निशाना, मोदी सरकार का भी किया जिक्र