न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज की दौड़ती भागती जिंदगी में इन मसाज थेरैपी से दूर करे अपनी थकान

आपको इस तनाव और थकान से आजादी दिलाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे तरीके जिन के जरीए आप अपने शरीर को इन पलों में पूर्ण आराम दे सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 4:56:33

आज की दौड़ती भागती जिंदगी में इन मसाज थेरैपी से दूर करे अपनी थकान

वर्तमान की दौड़ती भागती जिंदगी में किसी भी व्यक्ति को स्वयं के आराम के लिए समय नहीं हैं। वह अपनी भौतिक सुविधाओं को पाने के लिए अपनी मानसिक चिंताओं को बढाने लगा हैं। जी हाँ, व्यक्ति के काम में फंसे रहने की वजह से तनाव और थकान जैसे अवसाद व्यक्ति को घेर लेते हैं और ये चीजें व्यक्ति के बिगड़ते स्वास्थ्य का कारण बनती हैं। इसलिए आपको इस तनाव और थकान से आजादी दिलाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे तरीके जिन के जरीए आप अपने शरीर को इन पलों में पूर्ण आराम दे सकेंगे। तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में।

* फिश थेरैपी


फिश थेरैपी भारत में कुछ अरसा पहले ही आई है। इस के बारे में सुन कर आप के दिमाग में अजीबोगरीब विचार आ रहे होंगे, लेकिन आप विचारों में न उलझिए, क्योंकि फिश थेरैपी पैरों की मृत त्वचा को अलग कर पैरों को आराम देने और उन्हें खूबसूरत बनाने का एक नया तरीका है। इस में पैरों को गररा रूफा प्रजाति की मछलियों से भरे टब में डुबोया जाता है। ये तुर्की की खास मछलियां हैं, जो मृत त्वचा को खा लेती हैं। ये आप को हलकी सी चुभन के साथ आराम का भी एहसास कराती हैं। इन दांतरहित मछलियों के अटैक के बाद यह एहसास होगा कि पैरों में जान आ गई है। बस इस के बाद पैडीक्योर और फुट मसाज लें ताकि प्रैशर पौइंट्स के जरीए भी आराम मिल सके।

* बैंबू मसाज

20 मिनट की नींद के बाद आप को बैंबू मसाज के लिए जगाया जाता है। बांस का नाम सुन कर घबराने की जरूरत नहीं है। इस में शरीर की अच्छी तरह मसाज कर के उस के ऊपर बांस की गोल छड़ों को रोल किया जाता है ताकि मांसपेशियों को आराम मिल सके। बांस की छड़ों को कुछ समय गरम पानी में रखने के बाद उपयोग में लाया जाता है।

different kinds of massage,message therapy,message therapy for beauty,beauty tips,Health

* वाइन फेशियल

पूरे शरीर का वजन उठाने वाले पैरों को आराम देने के बाद आप चेहरे की अनदेखी कैसे कर सकती हैं। अगर आप की त्वचा तैलीय है, तो वाइन मसाज आप के लिए ही है। इस की क्लींजिंग, स्क्रबिंग और मसाज बिलकुल अलग अनुभव होगा। मसाज के दौरान चेहरे पर वाइन क्रीम के ग्रैन्यूल्स यानी छोटेछोटे दानों को भी आप महसूस कर पाएंगी। सारी प्रक्रिया के बाद 20 मिनट तक पैक लगाए रखने के दौरान ली गई नींद सुकून को चरम देने के लिए काफी है।

* कैंडल मसाज

इसमें बौडी मसाज के लिए तेल और खुशबूदार स्पा कैंडल का प्रयोग होता है। सोयाबीन कैंडल को पिघला कर उस में पौधे से बना औयल मिलाते हैं। इस के बाद इसे लोशन जैसा चिकना कर बौडी परलगाया जाता है। फिर उचित स्ट्रोक के साथ प्रैशर पौइंट्स पर दबाव देते हुए मसाज की जाती है।

* प्रैग्नेंसी मसाज

गर्भवती महिलाओं में पीठ का दर्द और तनाव जैसी समस्याओं में बढ़ोतरी के कारण पै्रग्नेंसी मसाज करवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस में बटक मसाज, थाई मसाज व बैक मसाज होती है। मसाज और्गेनिक औयल व मौइश्चराइजर का प्रयोग कर के हलके हाथों से की जाती है। लेकिन यह मसाज फिजियोथैरेपिस्ट या अपने डौक्टर की सलाह ले कर करवाएं। इस से डिलीवरी के दौरान मांसपेशियों पर पड़ने वाले दबाव को सहन करने की शक्ति भी मिलती है। मसाज आप को आराम देने के साथ ही शरीर में खून के संचार को भी बढ़ा देती है, जिस से आप खुद को पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?