न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा फायदा

आजकल जोडो़ का दर्द होना आम बात बन चुकी है, यह एक प्रकोप की तरह है जो आजकल के छोटे उम्र के युवाओं को भी होने लग गया है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 7:48:22

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो करें इन चीजों का सेवन, मिलेगा फायदा

आजकल जोडो़ का दर्द होना आम बात बन चुकी है, यह एक प्रकोप की तरह है जो आजकल के छोटे उम्र के युवाओं को भी होने लग गया है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार को शमिल कर सकते हैं। सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग दवाओं और मालिश का सहारा लेते हैं। लेकिन दवाओं के बगैर भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। खान-पान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप शरीर दर्द और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिला सकते हैं।

diet for joint pain,joint pain tips,super foods for joint pain,healthy living,Health tips

लहसुन

अपनी डायट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसके सेवन से अर्थराइटिस रोगियों को फायदा होता है। इसमे पाये जाने वाले एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, अभी गर्मीयों का मौसम है और लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसलिए रोजाना 1 या 2 कली से ज्यादा सेवन करने से बचें।

diet for joint pain,joint pain tips,super foods for joint pain,healthy living,Health tips

बैरी

स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी जोडो़ के दर्द को कम करती हैं और आराम दिलाती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खासकर के बायोफ्लेवोनाइड दर्द को बहुत हद तक कम करता है।

मेवे

बादाम, काजू, अखरोठ और कद्दू के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड तथा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि सूजन को कम कर के दर्द दूर करता है।

diet for joint pain,joint pain tips,super foods for joint pain,healthy living,Health tips

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टिरियां को खत्म करने का काम करता है। इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही इसके खाने से आपको दर्द में भी राहत मिलती है।

सलाद

सलाद को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है, ये तो आपको भी पता होगा लेकिन यहां पर हम अमरूद सलाद की बात कर रहे हैं, जो आपको जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। अमरूद को पनीर के साथ सेवन करने से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। जिससे सर्दी में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है।

diet for joint pain,joint pain tips,super foods for joint pain,healthy living,Health tips

संतरे का जूस

रिसर्च के अनुसार ठीक प्रकार से विटामिन सी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर नहीं होती। नहीं तो हड्डियों की कमजोरी की वजह से ही जोडो़ में दर्द होता है। इसलिये रोजाना संतरे का जूस पिएं जिससे हड्डी तथा स्किन दोनों ही अच्छे रहें।

ड्रिंक

संतरे, गाजर और अदरक से बने ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी के साथ कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

diet for joint pain,joint pain tips,super foods for joint pain,healthy living,Health tips

बथुआ

अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस बहुत कारगार है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं। ध्यान रखें रस में स्वाद के लिए कुछ मिलाए नहीं। तीन महीने तक सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।

ऑलिव ऑयल

इस तेल में कम वसा और बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि हड्डियों तथा दिल के लिये बहुत ही अच्छा होता है यह सूजन को कम करता है और मोटापा भी घटाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग