न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में हुआ डायबिटीज से जुड़ा बड़ा खुलासा, दिन में 6 नहीं 3 बार ही खाना चाहिए खाना

आज हम आपको एक रिसर्च से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Dec 2019 6:32:07

रिसर्च में हुआ डायबिटीज से जुड़ा बड़ा खुलासा, दिन में 6 नहीं 3 बार ही खाना चाहिए खाना

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनकर उभरा हैं जिससे कई लोग परेशान हैं और जिसके चलते व्यक्ति को अपने आहार पर सही नियंत्रण रखने की जरूरत होती हैं। दुनियाभर में 40 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। इसमें सबसे ज्यादा टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित हैं। इस बीमारी में सबसे जरूरी अपनी खान-पान की आदतें और जीवनशैली में सुधार लाने की होती हैं। आज हम आपको एक रिसर्च से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद होगी।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes research,diabetes patient diet

कई चिकित्सकों का मानना है कि टाइप-2 मधुमेह के मरीजों को थोड़ी-थोड़ी देर में छोटे-छोटे आहार लेने चाहिएं। मरीजों को दिन में 6 बार छोटे आहार लेने की सलाह दी जाती है। इसराईल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध में कहा गया है कि 6 बार खाने का तरीका गलत है और इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। यह उन मरीजों के लिए ज्यादा खराब है, जिन्हें रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन लेने की जरूरत पड़ती है। शोधकर्त्ताओं के अनुसार इंसुलिन के ज्यादा डोज से ग्लूकोज की मात्रा में असंतुलन होता है। इससे वजन में बढ़ौतरी भी हो सकती है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। शोधकर्त्ताओं की टीम के अनुसार शरीर की जैविक घड़ी के अनुसार खाना खाने से शारीरिक प्रक्रियाओं को एक साथ बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकता है जिससे एक व्यक्ति की इंसुलिन की जरूरतों में कमी लाई जा सकती है।

Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes research,diabetes patient diet

जैविक घड़ी के अनुसार व्यक्ति को दिन में तीन बार भोजन करना चाहिए। टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित 28 लोगों पर किया अध्ययन शोधकर्त्ताओं ने टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित 28 प्रतिभागियों पर अध्ययन किया। एक समूह को दिन में 6 बार भोजन दिया गया और दूसरे समूह को 3 बार। वहीं 3 बार आहार लेने वाली व्यवस्था में सुबह में ज्यादा खाने को कहा गया और रात में कम से कम खाने की सलाह दी गई। उन्हें नाश्ते में ब्रैड, फल और मिठाई खाने के लिए दी गई। दोपहर में पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया गया और रात के खाने में बेहद कम और बिना स्टार्च वाला खाना दिया गया। फिर 2 हफ्ते और 12 हफ्ते बाद भी इनकी जांच की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स