Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबीटीज का इलाज हैं इंसुलिन, जानें इससे जुड़े 3 बड़े डर और उनके समाधान

आज हम आपको इंसुलिन से जुड़े 3 सबसे बड़े डर और उनके समाधान की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Dec 2019 5:56:55

डायबीटीज का इलाज हैं इंसुलिन, जानें इससे जुड़े 3 बड़े डर और उनके समाधान

आज के समय में डायबीटीज एक बड़ा खतरा बनता हुआ नजर आ रहा हैं। डायबिटीज भी कई तरह की होती हैं और उनके इलाज भी अलग होते हैं। टाइप 2 डायबीटीज के इलाज के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन टाइप 1 डायबीटीज वाले लोगों के लिए इंसुलिन ही इलाज का प्रमुख तरीका है। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई मरीज इस इलाज को लेने से डरते हैं और बचते हुए नजर आते हैं। इसलिए आज हम आपको इंसुलिन से जुड़े 3 सबसे बड़े डर और उनके समाधान की जानकारी देने जा रहे हैं।

बड़ी सुइयों का डर

अधिकांश मरीजों के लिए सुइयों का डर इंसुलिन थेरपी का विरोध करने या डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से नियमित रूप से इंसुलिन का उपयोग न करने के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सुइयों को देखकर लोगों को उनके बचपन के दिनों की याद आ जाती है जब टीके लगाने के लिए बड़ी दर्दनाक सुइयों का इस्तेमाल किया जाता था। आधुनिक इंसुलिन उपकरणों में बहुत महीन सुइयां होती हैं जो उन्हें मरीज़ों के अधिक अनुकूल बनाती हैं और इंजेक्शन की प्रक्रिया कम दर्दनाक होती है। कई मरीज़ इस बात को स्वीकार करते हैं कि इनसे इंसुलिन उपचार लगभग दर्द रहित हो जाता है। अब भारतीय बाजार में इंसुलिन देने के लिए कम दर्द वाले तरीके और बिना सुई के ग्लूकोज की जांच करने वाले उपकरण मौजूद हैं इसलिए मरीज़ों को इन विकल्पों के बारे में अपने डॉक्टर से पता कर लेना चाहिए।
Health tips,health tips in hindi,insulin treatment,diabetes,fear in insulin treatment हाइपोग्लाइसीमिया

इंसुलिन थेरपी के साथ हाइपोग्लाइसीमिया (निम्न रक्त शर्करा स्तर) का छोटा जोखिम हमेशा जुड़ा होता है, खासकर जब इंसुलिन को सल्फोनीलुरेस जैसी कुछ दवाओं के साथ लिया जाता है। कमजोर और क्रॉनिक किडनी रोग वाले लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है। इंसुलिन के उपचार के दौरान हर भोजन से पहले और बाद में ब्लड शुगर की नियमित निगरानी बहुत जरूरी है। इससे मरीज़ों को शुगर के स्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव को रिकॉर्ड करके किसी असामान्य स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने में सहायता मिलती है। वजन बढ़ना

यह कुछ हद तक सही है कि इंसुलिन उपचार और वजन का बढ़ना एक साथ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंसुलिन शरीर की ग्लूकोज़ अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाता है। कई लोगों में इस बढ़े हुए अवशोषण के कारण कोशिकाओं की ज़रूरत से ज्यादा ग्लूकोज़ शरीर में पहुंच जाता है बाद में यह अतिरिक्त ग्लूकोज़ वसा के रूप में जमा हो जाता है। हालांकि इंसुलिन उपचार के इस दुष्प्रभाव को आहार और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आसानी से रोका जा सकता है। मरीज़ों को मेरी सलाह है कि वे अपने डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ से इंसुलिन थेरपी के दौरान वजन बढ़ने से रोकने के लिए जीवनशैली में किए जाने वाले सरल बदलावों की जानकारी ज़रूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology