न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छे से हाथ ना धोना बनता है खतरा, देता है कई बीमारियों को बुलावा

जो कि बहुत गलत होता हैं क्योंकि केवल हाथ धोना ही काफी नहीं है बल्कि सही तरीके से हाथ धोना जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jun 2019 12:31:24

अच्छे से हाथ ना धोना बनता है खतरा, देता है कई बीमारियों को बुलावा

अक्सर देखा गया है कि लोग कुछ खाने से पहले हाथ धोने के बारे में नहीं सोचते हैं और अगर धोते भी है तो केवल साधारण पानी से हाथ धोते हैं। जो कि बहुत गलत होता हैं क्योंकि केवल हाथ धोना ही काफी नहीं है बल्कि सही तरीके से हाथ धोना जरूरी हैं। अच्छे से हाथ ना धोने से कई तरह की समस्याएँ आने लगती हैं, जो शरीर की कई बीमारियों को बुलावा देती हैं। आज हम आपको उन्हीं बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अच्छे से हाथ ना धोने की वजह से पनपती हैं। तो आइये जानते हैं इन बीमारियों के बारे में।

* आंख और त्वचा का इंफेक्शन

लोग अक्सर दिन भर अपने बिना धुले, काटाणु भरे हाथों से अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूते रहते हैं, और उन्हें इस बात को कोई अंदाजा भी नहीं होता। जिस कारण आंख, नाक व मुंह से होकर हाथों के कीटाणु शरीर के भीतर चले जाते हैं और संक्रमण का कारण बनते हैं। इसलिए हर 3 घंटे में कम से कम एक बार अपना हाथ जरूर धोएं। गंदी वस्तुओं के छूने के बाद तो हाथ धोना बेहद जरूरी है, वर्ना संक्रमण तेजी से फैलने लगता है।

* डायरिया का खतरा

हाथों की ठीक से सफाई न रखने और गंदे हाथों से खाने-पीने से सबसे ज्यादा डायरिया का खतरा होता है। 2018 की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण डायरिया है। आमतौर पर बच्चे हाथ धोने को लेकर ज्यादा संजीदा नहीं होते।खेलने के बाद सीधा खाने की मेज पर बैठ जाना तो बच्चों के मामले में आम बात है। ऐसे में बच्चों में सही तरीके से हाथ धोने की आदत विकसित करना बहुत जरूरी है।

अच्छे से हाथ ना धोना बनता है खतरा, देता है कई बीमारियों को बुलावा

* निमोनिया

निमोनिया भी एक खतरनाक बीमारी है और भारत में संक्रामक रोगों से होने वाली मौतों में तीसरा सबसे बड़ा कारण है। सही तरीके से हाथ न धोने के कारण पेट में जाने वाली गंदगी और कीटाणु निमोनिया का कारण बन सकते हैं। इससे बचाव के लिए सही तरीके से खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोना बहुत जरूरी है।

* ई कॉलि संक्रमण

टॉयलेट उपयोग करने के बाद हाथों को न धोने से ई कोली का खतरा होता है। ये मल में मौजूद कीटाणुओं से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो कई बार खतरनाक हो सकता है। यदि संक्रमित व्यक्ति टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद ठीक से हाथ नहीं धोता है तो ई कोलाई बैक्टीरिया टॉयलेट तथा अन्य लोगों में फैल सकता है। इस बैक्टीरिया से गंभीर दस्त और एक सप्ताह के लिए पीड़ादायक ऐंठन हो सकती है।

* फूड प्वाइजनिंग

कच्चे चिकन (मांस) को गंदे हाथों से छूने पर उसमें साल्मोनेला पॉइजनिंग हो सकती है। और फिर इस संक्रमित चिकन को खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। साथ ही अन्य खाद्य पदार्थ भी विषाक्तता से प्रभावित हो सकते हैं। संक्रमित होने पर किसी व्यक्ति को पेट दर्द, दस्त व कभी-कभी मतली और उल्टी भी हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री