न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोरोना वैक्सीन ट्रायल, देश के इन शहरों में यह रहेगी प्रक्रिया

सबसे ज्यादा सफलता ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार वैक्सीन की मानी जा रही हैं जिसका अब देशभर में बड़े स्तर पर ट्रायल होना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 7:11:14

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का कोरोना वैक्सीन ट्रायल, देश के इन शहरों में यह रहेगी प्रक्रिया

देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं और इससे होने वाली मौतों के आंकड़ो में भी लगातार इजाफा होता जा रहा हैं। इसको लेकर सभी कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं और दुनियाभर में इसको लेकर ट्रायल किए जा रहे हैं। ब्रिटेन, रूस, अमेरिका और चीन से भी वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें आ रही हैं। सबसे ज्यादा सफलता ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार वैक्सीन की मानी जा रही हैं जिसका अब देशभर में बड़े स्तर पर ट्रायल होना हैं।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी होना है। अग्रणी वैक्सीन निर्माता भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया इसका उत्पादन करेगी। लेकिन इससे पहले देश में वैक्सीन का ट्रायल भी होना है। बताया जा रहा है कि अगस्त में इस वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू किया जाएगा और इसको लेकर सीरम इंडिया की ओर से तैयारी भी तेजी से चल रही है।

खबरों के मुताबिक, ह्यूमन ट्रायल के लिए मुंबई और पुणे के हॉटस्पॉट से 4,000 से 5,000 वॉलेंटियर्स का चयन किया जाएगा। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को उम्मीद है कि इस साल अक्तूबर-नवंबर तक कोविड की वैक्सीन तैयार कर ली जाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,corona vaccine

दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों में से एक सीरम इंस्टिट्यूट ने बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ प्रयोग के आधार पर इस वैक्सीन के उत्पादन के लिए साझेदारी की है। इसके अलावा कंपनी खुद की न्यूमोकोकल वैक्सीन भी विकसित कर रही है, जिसके लिए भारतीय औषधि महानिदेशक (DGCI) से अनुमति मिली है।

कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में अगले चरण का परीक्षण अगस्त के मध्य में शुरू हो सकता है। खबरों के मुताबिक, पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन ने शुरुआती चरणों के परीक्षण में उत्साहवर्धक नतीजे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले चरण का परीक्षण भारत में बड़े पैमाने पर होगा, जबकि अक्टूबर-नवंबर तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी।

पूनावाला ने कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और सरकार एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगी, ताकि वैक्सीन तैयार होने के बाद उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। पूर्व में वह बता चुके हैं कि देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार की जाएगी। साथ ही यह भी कहा था कि उत्पादन का आधा हिस्सा भारत के लिए होगा।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,corona vaccine

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने मीडिया को बताया है कि इस वैक्सीन के उत्पादन के लिए एक झटके में 200 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि ये कारोबारी फैसला जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इसकी जरूरत को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

मालूम हो कि इसी हफ्ते मेडिकल जर्नल लांसेट मेडिकल जर्नल में वैक्सीन के ट्रायल के परिणाम प्रकाशित हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि वैक्सीन के ट्रायल के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह किसी भी गंभीर साइड इफेक्ट का संकेत नहीं दे रहा है। वैक्सीन से एंटीबॉडी और टी सेल्स बन रही है, जो कोरोना से लड़ने में कारगर है।

अनुमानतः इस वैक्सीन की कीमत 1000 रुपये हो सकती है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि देश में सरकार ही वैक्सीन खरीद कर लोगों को टीकाकरण अभियान के जरिए नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक टीकाकरण नहीं किया जाता है, तबतक इस महामारी के खतरे की आशंका बरकरार रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स