न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टडी / स्पर्म तक पहुंचा कोरोना वायरस, सेक्स में संक्रमण का खतरा!

कोरोना संक्रमित कुछ पुरुषों के वीर्य यानी स्पर्म में कोरोना वायरस मिला है। यह स्टडी जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 May 2020 10:27:17

स्टडी / स्पर्म तक पहुंचा कोरोना वायरस, सेक्स में संक्रमण का खतरा!

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 39 लाख 16 हजार 338 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 70 हजार 711 की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख 43 हजार 54 ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस आपके फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसके दो मूल लक्षण होते हैं बुख़ार और सूखी खांसी। कई बार इसके कारण व्यक्ति को सांस लेने में भी दिक्कत पेश आती है। कोरोना वायरस को लेकर अब तक येही कहा जा रहा था कि ये आपके फेफड़ों को संक्रमित करता है लेकिन एक स्टडी में सामने आया है कि इस बीमारी से आपका स्पर्म भी संक्रमित हो सकता है। दरअसल, अभी तक ये माना जा रहा था कि कोरोना वायरस यौन संबंध से नहीं फैलता। लेकिन अब चीन के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि अगर कोई मर्द कोरोना वायरस से संक्रमित है और वे किसी के साथ यौन संबंध बनता है तो उससे भी कोरोना के संक्रमण का खतरा हो सकता है। क्योंकि कोरोना संक्रमित कुछ पुरुषों के वीर्य यानी स्पर्म में कोरोना वायरस मिला है। यह स्टडी जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुई है।

coronavirus,sperm,covid-19,spread,sexual relation,semen,china,research,corona,virus,physical relation,sars-cov-2,covid news,news,health news

38 में से 6 मरीजों के स्पर्म में कोरोना वायरस

चीन के शांगक्यू म्युनिसिपल हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 38 पुरुष मरीजों की जांच में ये बात सामने आई है। इनमें से 6 मरीजों के स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। यह 6 लोग कुछ समय पहले कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हुए थे लेकिन उनके स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।

संक्रमित पुरुष के साथ सेक्स करने पर संक्रमण का खतरा

चीन के शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि कोरोना संक्रमित पुरुष के साथ सेक्स करने पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा हो सकता है। क्योंकि कुछ पुरुषों के वीर्य में यानी स्पर्म में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है।

चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि हमें बेहद कम संख्या में ऐसे मरीज मिले हैं। ज्यादा जानकारी जमा करने के लिए ज्यादा लोगों की जांच करनी पड़ेगी। क्योंकि ये हो सकता है कि भविष्य में कोरोना वायरस सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STD) की कैटेगरी में आ जाए।

coronavirus,sperm,covid-19,spread,sexual relation,semen,china,research,corona,virus,physical relation,sars-cov-2,covid news,news,health news

देखना होगा स्पर्म में कितनी देर सक्रिय रहता है वायरस

ब्रिटेन (Britain) के शेफील्ड यूनिवर्सिटी (The University of Sheffield) में एंड्रोलॉजी के प्रोफेसर एलेन पैसी ने कहा कि अभी तक यह स्टडी कोई पुख्ता परिणाम नहीं दे रही है। हमें ये देखना होगा कि कोरोना वायरस स्पर्म के अंदर सक्रिय है या नहीं। वह वीर्य के अंदर कितनी देर तक सक्रिय रहता है। क्या उससे वाकई संक्रमण का खतरा है। प्रो। एलेन ने बताया कि इससे पहले इबोला और जीका के वायरस पुरुषों के वीर्य में मिले थे। इसलिए हो सकता है कि कोविड-19 (Covid-19) वायरस भी पुरुषों के सीमेन में मिला हो।

वहीं, बेलफास्ट में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की प्रोफसर शीना लेविस ने बताया कि यह बेहद छोटी स्टडी है। अभी इस पर पूरी तरह से भरोसा करना मुश्किल है। हालांकि, पुरुषों के वीर्य में वायरस के मिलने से शीना लेविस ने भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि ये हो सकता है।

coronavirus,sperm,covid-19,spread,sexual relation,semen,china,research,corona,virus,physical relation,sars-cov-2,covid news,news,health news

इससे पहले भी मार्च के अंत में चीन से ही खबर आई थी कि पुरुषों की सेक्स लाइफ बिगाड़ेगा कोरोना वायरस । यह वायरस पुरुषों के सेक्स हार्मोन्स पर असर डाल रहे हैं। उन्हें नपुंसक बना रहे हैं। इसकी वजह से पुरुषों के अंडकोष खराब हो रहे हैं। साथ ही उनमें उत्तेजना की कमी आ सकती है। इस बात का खुलासा किया है चीन की उस यूनिवर्सिटी ने जो वुहान में है।

वुहान यूनिवर्सिटी (Wuhan University) के झॉन्गनान अस्पताल में किए गए अध्ययन की रिपोर्ट medRxiv.org पर प्रकाशित हुई है। झॉन्गनान अस्पताल ने यह अध्ययन कोरोना वायरस से बीमार 81 पुरुषों पर किया है। झॉन्गनान अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने पाया कि इन मरीजों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन और ल्यूटीनाइसिंग हार्मोन का अनुपात बिगड़ रहा है। इसे T/LH अनुपात कहा जाता है। अगर T/LH अनुपात बिगड़ता है तो पुरुषों के अंडकोष सही से काम नहीं करते। उनमें वीर्य बनना कम हो जाता है। या फिर बंद हो जाता है। साथ ही सेक्स हार्मोन की कमी आ जाती है। जिन पुरुषों का अध्ययन किया गया उनमें T/LH अनुपात 0.74 था। यानी सामान्य स्तर के आधे से भी कम। यह बेहद चिंताजनक बात है। इससे खतरा अगली पीढ़ी को हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स