न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तस्वीर में देखे कैसा दिखता है कोरोना वायरस, अब तक 1631 लोगों की हुई मौत

अमेरिका के मोंटाना स्थित द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऐलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीजेस ने कोरोना वायरस की नई तस्वीरें जारी की हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 5:16:50

तस्वीर में देखे कैसा दिखता है कोरोना वायरस, अब तक 1631 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस (Coronavirus) या कोविड-19 की वजह से मरने वालों की संख्या 1631 तक पहुंच गई है। वहीं अकेले चीन में ही 67535 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चीन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रभावित चिकित्सकों का भी आंकड़ा जारी किया था। अधिकारियों के मुताबिक, मरीजों का इलाज करते हुए अब तक 1716 मेडिकल वर्कर वायरस से प्रभावित हुए हैं। 6 डॉक्टर्स की भी मौत हो चुकी है। वहीं अब अमेरिका के मोंटाना स्थित द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऐलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीजेस ने कोरोना वायरस की नई तस्वीरें जारी की हैं। ये फोटो स्कैनिंग और ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपिक से ली गई हैं। हालांकि, अभी और डिटेल सामने नहीं आई है।

चीनी वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की चपेट में आए और बाद में ठीक हो गए मरीजों से प्रोटो प्लाजा जैविक तत्व विकसित किया है। इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार में व्यापक तौर पर किया जाएगा।

coronavirus,microscopic photos of coronavirus,china,america,weird news

चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप कंपनी के वैज्ञानिकों ने इसे विकसित किया है। जो मरीज इस विषाणु से संक्रमित हुए थे उनके शरीर से इसे निकाला गया है। इसका इस्तेमाल कन्वलसेंट प्लाज्मा और इम्युनोग्लोबिन को बनाने में किया जाएगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार, वुहान के जियांगजिया जिले में आठ फरवरी को गंभीर रूप से बीमार तीन मरीजों को प्लाज्मा उपचार दिया गया। इस समय 10 से ज्यादा गंभीर मरीजों को प्लाज्मा उपचार दिया गया है। जांच में पता चला है कि इसे लेने के 12 से 24 घंटों के बाद मरीजों में काफी सुधार के लक्षण दिखे हैं। उनमें संक्रमण के कारकों में कमी और ब्लड में घुलनशील ऑक्सीजन के स्तर में भी काफी सुधार देखने को मिला है।

coronavirus,microscopic photos of coronavirus,china,america,weird news

आपको बता दे, कोराना वायरस का केंद्र रहे हुबेई प्रांत में इस बीमारी ने 2420 नये लोगों को अपने चपेट में लिया है। हुबेई प्रांत में इस बीमारी से शुक्रवार को 139 लोगों की मौत हुई है। जबकि हेनान में 2 लोग इस वायरस की वजह से मरे। चीन से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक हुबेई प्रांत में अबतक इस जानलेवा बीमारी की चपेट में 54406 लोग आ चुके हैं। आपको बता दे, 12 फरवरी 2020 को एक दिन में चीन के हुबेई प्रांत में 248 मौतें हुई थी। इसी राज्य की राजधानी है वुहान जहां से कोरोना वायरस फैला है।

वहीं, दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चीन की सरकार जितने भी आंकड़े जारी कर रही है, वुहान और हुबेई में उससे 10 से 25 गुना ज्यादा लोग बीमार हैं या मारे गए हैं। क्योंकि वुहान (Wuhan) में पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या 12 गुना बढ़ गई है। इस बीच ये जानकारी भी सामने आई है कि वुहान (Wuhan) से करीब 50 लाख लोग शहर छोड़कर भाग गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद