न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने का नाम ही नहीं ले रहा सर्दी-जुकाम, कहीं आप कर तो नहीं रहे ये 5 गलतियां

लंबा समय होने के बाद भी सर्दी-जुकाम नहीं जाता हैं। उसका कारण होती हैं आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Dec 2019 6:19:28

जाने का नाम ही नहीं ले रहा सर्दी-जुकाम, कहीं आप कर तो नहीं रहे ये 5 गलतियां

सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना एक आम बात हैं। सप्ताह भर के अंदर यह सर्दी-जुकाम अपनेआप चला जाता हैं और कुछ देसी नुस्खों की मदद ली जाए तो इसमें जल्द आराम मिलने की संभावना होती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि लंबा समय होने के बाद भी सर्दी-जुकाम नहीं जाता हैं। उसका कारण होती हैं आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,common cold,mistakes in cold

अपने मन से ऐंटीबायॉटिक्स खाना

आपको समझना होगा कि ऐंटीबायॉटिक्स सिर्फ उन्हीं बीमारियों पर काम करता है जो बैक्टीरिया की वजह से होते हैं। कॉमन कोल्ड, बैक्टीरिया नहीं बल्कि वायरस की वजह से होता है और ऐंटीबायॉटिक्स का इन पर कोई असर नहीं होता। लिहाजा अगर हफ्ते भर से ज्यादा समय से जुकाम की दिक्कत है तो अपने मन से दवाइयां खाने की बजाए डॉक्टर से संपर्क करें। यह चेस्ट इंफेक्शन या कोई और बीमारी भी हो सकती है।

पानी न पीना

जब आपको सर्दी-जुकाम होता है, नाक बह रही होती है या फिर जब बुखार होता है तो आपके शरीर से काफी मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है। लिहाजा यह जरूरी है कि आप ढेर सारा पानी पिएं ताकि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिल सके। पानी पीने से नाक में मौजूद म्यूकस को भी लुब्रिकेट करके बाहर निकालने में मदद मिलती है।

Health tips,health tips in hindi,common cold,mistakes in cold

बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना

अगर आप अपने वर्क और लाइफ को बैलेंस करने को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं तो इसका भी आपके इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। जब आपका शरीर स्ट्रेस्ड होता है, थका हुआ होता है तो कॉमन कोल्ड वाले वायरस से लड़ना आपके लिए मुश्किल हो जाता है और इसलिए कोल्ड लंबे समय तक बना रहता है।

नींद पूरी न करना

बहुत से लोग रात में अच्छी नींद लेने के महत्व को हल्के में लेते हैं। हमारी बदलती और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बड़ी संख्या में लोग रात के वक्त सही तरीके से नींद नहीं ले पाते हैं। ऐसे में अगर आपका भी जुकाम लंबा चल रहा है और ठीक नहीं हो रहा तो जरा शरीर को आराम दें और नींद पूरी करने की कोशिश करें। कोल्ड से लड़कर उसे हराना है तो आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत है।

खानपान का ख्याल न रखना

सर्दी-खांसी और जुकाम हो तो उस वक्त चिप्स, चॉकलेट, कॉफी जैसी कंफर्ट वाली चीजें खाकर किसी तरह काम चलाने की बजाए आपको एक बैलेंस्ड डायट लेने की जरूरत होती है। लिहाजा अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें। कॉमन कोल्ड के वक्त मीठी चीजों से दूर रहें क्योंकि ये चीजें इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देती हैं और कोल्ड के लक्षण बढ़ जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका