न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च / वैज्ञानिकों ने किया दावा - जुकाम आपको कोरोना संक्रमण से बचाता है

कोरोना संक्रमण आज पूरी दुनिया में लगातार फैलता जा रहा है ऐसे में वैक्सीन की खोज कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने दावा किया है कि जुकाम कोरोना संक्रमण से आपको बचाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 4:49:07

रिसर्च / वैज्ञानिकों ने किया दावा - जुकाम आपको कोरोना संक्रमण से बचाता है

कोरोना संक्रमण आज पूरी दुनिया में लगातार फैलता जा रहा है ऐसे में वैक्सीन की खोज कर रही वैज्ञानिकों की एक टीम ने दावा किया है कि जुकाम कोरोना संक्रमण से आपको बचाता है। रिसर्च में कहा गया है कि जिन भी लोगों को जुकाम हुआ है उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की आशंका न के बराबर होती है। दरअसल, जुकाम के बाद शरीर में जो इम्युनिटी पैदा होती है वो कोरोना वायरस से बचाने या फिर उसके असर को बेहद कम करने में सक्षम है।

यह दावा सिंगापुर के Duke-NUS मेडिकल स्कूल में इम्युनोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफ़ेसर अंतोनियो ब्रेतोलेती की टीम ने किया है। रिसर्च में कहा गया है कि जुकाम लगने पर शरीर में बनने वाले टी-सेल्स कोरोना से आपको बचाने में कारगर होते है।

coronavirus,covid 19,cold,corona news,health news

टी-सेल्स देती है सुरक्षा

कोरोना परिवार के वायरस ही जुकाम देने में 30% योगदान देते हैं हालांकि ये सिर्फ सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां देने के अलावा काफी घातक होते हैं। वैज्ञानिकों की इस टीम ने पता लगाया है कि इन वायरस ने पैदा होने वाले सर्दी-जुकाम के खिलाफ सदियों से शरीर में मौजूद टी-सेल्स सुरक्षा देती आई हैं। कोरोना संक्रमण की जेनेटिक संरचना भी इन वायरस के जैसी होने के चलते इस संक्रमण के शरीर में प्रवेश करने पर टी-सेस एक्टिव होती हैं और इसके प्रभाव को या तो ख़त्म कर देती हैं या फिर इसे बेहद कम कर देती हैं। कोविड-19 और सार्स के खिलाफ टी-सेल्स एक्टिव होती हैं। अंतोनियो के मुताबिक इससे यह साबित होता है कि धीरे-धीरे जुकाम की ही तरह मानव शरीर कोरोना संक्रमण के भी खिलाफ टी-सेल्स बना लेगा और काफी हद तक इम्यून हो जाएगा। एक बार इस तरह की टी-सेल्स विकसित होने के बाद संक्रमण के खिलाफ इम्युनिटी हासिल हो जाएगी। इस टीम ने कोविड-19 से संक्रमित 24 से ज्यादा मरीज और सार्स की चपेट में आए 23 मरीजों पर ये रिसर्च की है। इनमें से कॉमन कोल्ड वाले लोग इन वायरस की चपेट में कम आए थे।

क्या होता है टी-सेल्स?

बता दें कि टी-सेल्स व्हाइट ब्लड सेल्स का ही एक टाइप होती हैं जी कि इम्यून सिस्टम में सेकेंड लाइन ऑफ़ डिफेन्स का काम करती हैं। ये इस तरह के वायरस का हफ़्तों तक मुकाबला कर उसका असर ख़त्म कर देती हैं।

इस टीम के मुताबिक बीटा-कोरोना वायरस जैसे OC43 और HKU1 इंसानों में जुकाम और चेस्ट इन्फेक्शन पैदा करते हैं। इन सभी वायरस और कोरोना वायरस, मेरस और सार्स की जेनेटिक संरचना काफी हद तक एक जैसी ही होती है। ये सभी जानवरों के जरिए इंसानों में फैलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी