न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब चीन कर रहा कोरोना वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी का दावा, ठीक हो रहे मरीज

अब चीन द्वारा कोरोना वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी का दावा किया जा रहा हैं। चीन में बनी वैक्सीन से भी मरीजों के ठीक होने की बात कही जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 1:53:49

अब चीन कर रहा कोरोना वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी का दावा, ठीक हो रहे मरीज

दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन को लेकर शोध जारी हैं और कई देश ट्रायल के विभिन्न चरणों से गुजर रहे है। ऐसे में अभी ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के मानव ट्रायल में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले थे और अब चीन द्वारा कोरोना वैक्सीन पर बड़ी कामयाबी का दावा किया जा रहा हैं। चीन में बनी वैक्सीन से भी मरीजों के ठीक होने की बात कही जा रही हैं। चीन की वैक्सीन को मानव परीक्षण के दूसरे चरण में सफलता मिली है। इस नतीजे को द लैंसेट मैगजीन में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह इंसानों के लिए सुरक्षित है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है। आइए जानते हैं इस वैक्सीन के बारे में।

चीन की इस वैक्सीन का नाम Ad5 है। द लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका ट्रायल उसी वुहान शहर में किया गया, जहां से कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला था। इस वैक्सीन के असर की जांच सभी उम्र के लोगों पर की गई है और जांच में यह देखने को मिला है कि यह वैक्सीन हर उम्र के कोरोना मरीजों के लिए फायदेमंद है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine

बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की प्रोफेसर वेई चेन के मुताबिक, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को ही है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है या फिर वो पहले से ही किसी न किसी बीमारी का शिकार होते हैं। ऐसे में इस वैक्सीन के दूसरे चरण के नतीजे बेहतर देखने को मिले हैं। इस वैक्सीन की मदद से कई बुजुर्ग ठीक हो गए और साथ ही उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा देखने को मिला है।

चीन की एक वेबसाइट के मुताबिक, इस वैक्सीन का पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में चार गुना से भी ज्यादा लोगों पर परीक्षण किया गया है। पहले चरण में जहां 108 स्वस्थ लोगों पर इसका ट्रायल किया गया था, वही दूसरे चरण में कुल 508 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया। चीन के जियांशु प्रोविंशियल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रोफेसर फेंगकाई झू के मुताबिक, परीक्षण के लिए 18 से लेकर 55 साल से भी ज्यादा उम्र तक के लोगों को शामिल किया गया था।
उधर, कोरोना की वैक्सीन बनाने में ब्रिटेन को भी बड़ी कामयाबी मिली है। यहां की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन के मानव परीक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। यह इंसानों के शरीर के लिए सुरक्षित बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने मानव परीक्षण के दौरान यह पाया कि इस वैक्सीन से लोगों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) विकसित हुई है। इस वैक्सीन को ChAdOx1 nCoV-19 नाम दिया गया है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की इस वैक्सीन के मानव परीक्षण में 1077 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें जिन लोगों को भी वैक्सीन की खुराक दी गई थी, उनके शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले श्वेत रक्त कण और एंटीबॉडी विकसित होने के सबूत मिले हैं। अब बड़े स्तर पर इस वैक्सीन के मानव परीक्षण की तैयारी की जा रही है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार ने तो पहले ही इस वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक तैयार करने का ऑर्डर दे दिया है।

चीन और ब्रिटेन के अलावा अमेरिका में भी 27 जुलाई से एक बड़ा मानव परीक्षण शुरू होने वाला है, जिसमें करीब 30 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इस परीक्षण से यह पता किया जाएगा कि क्या ये वैक्सीन वाकई में कोरोना वायरस से इंसानी शरीर को बचा सकती है। इस वैक्सीन को नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ और मोडेरना इंक में डॉ। फाउची के सहकर्मियों ने विकसित किया है।

रूस ने भी कोरोना की वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के डायरेक्टर वादिम तरासोव के मुताबिक, दुनिया की इस पहली कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर तक यह वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स