Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आया गर्भ में पल रहे शिशु को कोरोना का चौकाने वाला केस

एक चौंकाने वाला केस सामने आया हैं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जिसके तहत डॉक्टर अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वायरस गर्भ के जरिए भी फैल सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 4:44:21

सामने आया गर्भ में पल रहे शिशु को कोरोना का चौकाने वाला केस

कोरोना के कहर से सभी वाकिफ हैं जो कि समय के साथ बढ़ता ही जा रहा हैं। बच्चे हो या बड़े इससे कोई अछूता नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं की बात करें तो एक बड़ा आंकड़ा कोरोना से संक्रमित हैं। अब बात आती हैं गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के सुरक्षा की। ऐसे में एक चौंकाने वाला केस सामने आया हैं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जिसके तहत डॉक्टर अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वायरस गर्भ के जरिए भी फैल सकता है।

यहां एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी जांच करने बाद बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण गर्भ के जरिए भी फैल सकता है, जिसकी वजह से बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बता दें कि डॉक्टरों ने जन्म के तुरंत बाद बच्ची का टेस्ट किया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर प्रेग्नेंट महिला गंभीर रूप से संक्रमित है तो गर्भ में पल रहे शिशु में प्लैसेंटा के जरिए वायरस पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, महिलाओं की प्लैसेंटा, ब्रेस्ट मिल्क और वैजाइना में वायरस मौजूद हो सकता है। ऐसे में मां के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु तक भी वायरस पहुंचने की संभावना हो सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। यही वजह है कि उनमें कोरोना का खतरा भी बढ़ सकता है।
Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus प्रेगनेंसी के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

- गर्भवती महिलाएं नियमित रूप से बार-बार हाथ धोएं।
- दरवाजे के हैंडल या अन्य किसी चीज को हाथ लगाने के बाद सैनिटाइज जरूर करें।
- आंख, मुंह या नाक को कम से कम छूएं। साथ ही खांसते या छींकते वक्त टिश्यू, रुमाल या कोहनी यूज करें।
- लोगों से कम से कम 6 फिट की दूरी बनाकर रखें, फिर चाहे वो स्वस्थ ही क्यों ना हो। कोशिश करें कि आप घर पर ही रहें।
- पूरे दिन में 8-9 गिलास पानी पीने के साथ भरपूर नींद भी लें। ब्रेस्टफीडिंग करवाना कितना सेफ?

WHO के अनुसार, नवजात शिशु को ब्रेस्टफीडिंग करवाते समय भी कोरोना हो सकता है। ऐसे में शिशु को छूने से पहले अच्छी तरह हाथ धोएं। महिला साफ-सुथरे कपड़े पहनें और ब्रेस्टफीडिग करवाते समय मास्क लगाएं। साथ ही खांसते व छींकते समय अपना मुंह दूसरी तरह घुमा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology