न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुआ कोविड-19 वैक्सीन का प्रोडक्शन, ब्रिटेन की यह कंपनी तैयार करेगी 2 अरब डोज़

BBC के एक खास प्रोग्राम में बात करते हुए पास्कल सोरिअट ने कहा कि हमने इसलिए पहले मैन्युफैक्चरिंग शुरू की ताकि यह प्रक्रिया एकदम तेजी से पूरा किया जाये।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 11:42:21

शुरू हुआ कोविड-19 वैक्सीन का प्रोडक्शन, ब्रिटेन की यह कंपनी तैयार करेगी 2 अरब डोज़

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 67 लाख 67 हजार 303 हो गया है। कुल 32 लाख 97 हजार 237 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 95 हजार 187 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है वहीं इस बीच ड्रग कंपनी AstraZeneca Plc ने कोरोना के संभावित वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। BBC ने एक रिपोर्ट में कंपनी के पास्कल सोरिअट (Pascal Soriot) के हवाले से इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का ट्रायल चल रहा है लेकिन कंपनी ने प्रोडक्शन इसलिए शुरू किया है ताकि जल्द से जल्द डिमांड को पूरा करने में मदद मिलेगी।

BBC के एक खास प्रोग्राम में बात करते हुए पास्कल सोरिअट ने कहा कि हमने इसलिए पहले मैन्युफैक्चरिंग शुरू की ताकि यह प्रक्रिया एकदम तेजी से पूरा किया जाये। सोरिअट ने कहा, कि हमने अभी से ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जब तक रिजल्ट्स मिल जाएंगे, तब तक हम वैक्सीन के साथ तैयार होंगे।

AstraZeneca ने बताया कि वो कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के 2 अरब डोज़ उपलब्ध करायेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला हमारे लिये जोखिम वाला है लेकिन यह एक फाइनेंशियल रिस्क है। हमें नुकसान तभी होगा, जब यह वैक्सीन काम नहीं करेगी। उस वक्त हमारा सभी मैटेरियल, सभी वैक्सीन बेकार हो जाएगा।

2 अरब डोज़ तैयार करेगी कंपनी

उन्होंने कहा कि मौजूदा महामारी में इस वैक्सीन से हम मुनाफा कमाने की नहीं सोच रहे हैं। अगर यह काम करता है तो कंपनी करीब 2 अरब डोज़ तैयार करेगी। बीते गुरुवार को ही कंपनी ने दो कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसमें से एक बिल गेट्स के साथ भी है।

भारतीय कंपनी से भी करार

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर AstraZeneca यह वैक्सीन डेवलप कर रही है। कंपनी ने फैसला किया है कुल वैक्सीन का आधा सप्लाई कम और मध्यम इनकम वाले देशों को करेगी। कंपनी की दूसरी पार्टनर भारत की सीरम इंस्टीट्यूट (SII) है, जोकि वॉल्युम के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की दो संस्थाओं के साथ कंपनी ने 75 करोड़ डॉलर का करार किया है।

वैक्सीन के सप्लाई चेन पर भी काम कर रही कंपनी

सोरिअट को उम्मीद है कि अगस्त तक AZD1222 वैक्सीन के असर के बारे में पता चल जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ करार के तहत 1 अरब वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात की गई है। इस साल के अंत तक 40 करोड़ डोज़ उपलब्ध कराने की बात भी की गई है। AstraZeneca अब दुनियाभर में वैक्सीन पहुंचाने के लिए सप्लाई चेन पर काम कर रही है।

अमेरिका और यूके को सप्लाई करेगी 40 करोड़ डोज़

दरअसल, वैक्सीन सफल होने के बाद ड्रग कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई को लेकर भी होगी। AstraZeneca ने अमेरिका (America) को 30 करोड़ और यूनाइटेड किंग्डम को 10 करोड़ वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) डोज़ उपलब्ध कराने की भी प्रतिबद्धता जताई है। वैक्सीन सफल होने पर सितंबर तक इसकी पहली डिलीवरी भी कर दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी