न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली ने शेयर की कोरोना वायरस से अपनी लड़ाई, मिली जीत

आज इस कड़ी में हम आपको बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कोरोना वायरस से अपनी लड़ाई की जानकारी दी जा रही हैं कि किस तरह उन्होनें और उनके परिवार ने इस पर जीत पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 2:45:15

बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली ने शेयर की कोरोना वायरस से अपनी लड़ाई, मिली जीत

आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ हैं कोरोना वायरस जिससे 16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 95 हजार से अधिक मौत हो चुकी हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित होने के बाद इससे बचकर निकलना अपनेआप में एक बड़ी लड़ाई हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई कोरोना वायरस से अपनी लड़ाई की जानकारी दी जा रही हैं कि किस तरह उन्होनें और उनके परिवार ने इस पर जीत पाई। इस समय पूरब कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में हैं। पूरब कोहली फिल्म 'रॉक-ऑन', 'एयरलिफ्ट', शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी शानदार फिल्मों में महत्वपूर्ण रोल निभा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे परिवार के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद वो सभी सावधानियां बरत रहे थे और सभी को क्वारंटाइन कर लिया था। बॉलीवुड स्टार ने एक लंबी पोस्ट लिखकर बीमारी के बारे में काफी विस्तार से बताया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में कुछ खास उपायों को भी बताया है, जिससे उन्हें कोरोना वायरस से लड़ने में लाभ मिला है। पूरब ने बताया कि उनके परिवार को कुछ दिनों से फ्लू जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। उनके डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें और उनके परिवार को कोविड-19 का शिकार बताया। पूरब के अनुसार उन्हें रेगुलर फ्लू जैसे ही लक्षण दिख रहे थे, मगर खांसी तेज थी और सांस लेने में तकलीफ थी।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,lockdown,covid 19,bollywood actro purab kohli

1 साल का बेटा और 4 साल की बेटी भी हुए शिकार, दिखे ये लक्षण

पूरब ने लिखा, "सबसे पहले इनाया (उनकी 4 साल की बेटी) में हल्के-फुल्के लक्षण दिखना शुरू हुए। 2 दिन तक उसे खांसी और जुकाम की शिकायत रही। उसके बाद लूसी (उनकी पत्नी) को ये समस्याएं शुरू हुईं। उन्हें सीने में परेशानी के साथ बार-बार खांसी आने लगी, जैसा कि इस रोग का लक्षण है सभी बता रहे हैं। इसके बाद मुझे भी ये हुआ। मुझे पहले दिन बहुत ज्यादा खांसी आई, जिसके बाद मैं डर गया। ये खांसी 3 दिन तक चलती रही। हम तीनों को ही 100-101 तापमान का बुखार था और थकान की समस्या थी। सबसे अंत में ओसियन (1 साल का बेटा) में लक्षण आए, जब वह 104 डिग्री बुखार से 3 रात जूझता रहा। खांसी के साथ-साथ हम उसे नाक बहने की भी समस्या शुरू हो गई। उसका बुखार 5वें दिन जाकर थोड़ा कंट्रोल हो पाया।

"शेयर कर रहा हूं, ताकि आपका डर हो सके कम"

पूरब आगे लिखते हैं, "हम बराबर फोन के द्वारा अपने डॉक्टर के संपर्क में थे। लंदन में ये बीमारी बहुत सारे लोगों को हो रही है, इसलिए सभी घबराए हुए और परेशान हैं। मेरी पहचान में भी कई लोगों को ये बीमारी हुई है। मैं आप सबके साथ इसे शेयर करना चाहता हूं ताकि एक ऐसे शख्स से इस बीमारी के बारे में जानकर, जो इसे झेल चुका है, आपका डर कम हो सके। पिछले बुधवार को हम सभी अपने क्वारंटाइन से बाहर आए और अब हम संक्रमित नहीं हैं।"

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,lockdown,covid 19,bollywood actro purab kohli

इलाज के साथ-साथ अपनाए ये उपाय

आगे पूरब कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिसका प्रयोग उन्होंने इस बीमारी से लड़ने के दौरान किया था। वो लिखते हैं, "हम दिन में 4-5 बार स्टीम (भाप) लेते थे और नमक पानी का गरारा करते थे। इसके अलावा अदरक, हल्दी और शहद का घोल पीते थे, ताकि हमारे गले को राहत मिल सके। इसके अलावा हमने गर्म पानी के बोतल को सीने पर रखा, जिससे हमें काफी आराम मिला। गर्म पानी से नहाने से भी हमें फ्लू की फीलिंग से लड़ने में काफी मदद मिली। इसके अलावा हम बहुत ज्यादा आराम करते थे। 2 सप्ताह बाद भी हमें ऐसा महसूस होता है कि जैसे हमारा शरीर अभी भी रिकवर हो रहा है।"

इस तरह करें परिवार की सुरक्षा

पूरब ने अपने फैंस को इस रोग से दूर रहने और निपटने के लिए भी खास संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "कृपया अपने आप को सुरक्षित रखें। मैं आशा करता हूं कि आप में से किसी को भी ये बीमारी न हो लेकिन अगर किसी को हो तो उसका शरीर इतना मजबूत हो कि इस वायरस से लड़ सके। अपने डॉक्टर से सही तरीके से सलाह लें क्योंकि हर केस की गंभीरता अलग-अलग होती है, यह मैंने अपने घर में भी महसूस किया है। और कृपया घर पर ही रें और जितना संभव हो सके, आराम करें।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी