न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आहार में शामिल करें प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये 5 सब्जियां, कभी नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत

लेकिन सब्जियों के स्वाद और रंग-रूप की वजह से बचपन में हम कई सब्जियां खाना छोड़ देते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 1:40:01

आहार में शामिल करें प्रोटीन और विटामिन से भरपूर ये 5 सब्जियां, कभी नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत

बचपन से ही बच्चों को सिखाया जाता है कि हर सब्जी खानी चाहिए, क्योंकि इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। लेकिन सब्जियों के स्वाद और रंग-रूप की वजह से बचपन में हम कई सब्जियां खाना छोड़ देते हैं और जीवन भर उन सब्जियों से परहेज रखना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर की इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाती हैं। अगर आप नहीं खाते इन सब्जियों को तो आज ही अपने आहार में शामिल करें।

* भिंडी

भिंडी में सोडियम की मात्रा कम होती है और कोलेस्ट्रॉल ज़ीरो होता है। 100 ग्राम भिंडी में केवल 30 कैलोरी होती हैं इसलिए इसका सेवन ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा आदि के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। भिंडी में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। एक शोध के मुताबिक भिंडी में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी ठीक होती है।

Health tips,vitamin,protein,vegetables to eat

* तोरई

तोरई हरी सब्जियों में सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। तोरई के सेवन से खून साफ होता है और ये लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में तोरई की सब्जी को पीलिया का बेहतरीन इलाज माना गया है। इसके अलावा तोरई की सब्जी पाचन, कब्ज और किडनी रोगों में भी फायदेमंद है। तोरई का सेवन पथरी में फायदेमंद है और बवासीर का भी बेहतर इलाज है। तोरई ब्लड शुगर लेवल को भी कम करती है।

Health tips,vitamin,protein,vegetables to eat

* फ्रेंच बीन्स

बीन्स को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है। 100 ग्राम बीन्स में केवल 26 कैलोरी होती हैं जबकि इसमें डाइट्री फाइबर 3।4 ग्राम होता है। इसलिए बीन्स का सेवन पाचन की समस्या और वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बी-6 पाया जाता है। बीन्स फॉलिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत हैं। इसके अलावा इनमें कैल्शियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, कॉपर और प्रोटीन्स की भी जरूरी मात्रा होती है। एक कप पकी हुई बीन्स में पुरूषों की दैनिक आयरन तत्व की आवश्यकता का 32 प्रतिशत तथा महिलाओं की दैनिक आवश्यकता का 14 प्रतिशत पाया जाता है।

Health tips,vitamin,protein,vegetables to eat

* करेला

करेले का स्वाद कड़वा होता है इसलिए बहुत से लोगों को करेला पसंद नहीं आता है। मगर इसके गुणों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तेजी से वजन घटाने के लिए करेला सबसे बेस्ट है क्योंकि 100 ग्राम करेले में केवल 17 कैलोरी होती हैं। इसके अलावा करेले का सेवन डायबिटीज और कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करेले का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। सप्ताह में एक बार करेले का सेवन जरूर करें।

Health tips,vitamin,protein,vegetables to eat

* कद्दू

कद्दू में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए इसका सेवन भी आपके लिए बहुत फायदेमंद है। कद्दू फॉलिक एसिड, मैगनीज, विटामिन सी और जिंक से भरपूर होता है। सबसे खास बात है कि कद्दू में विटामिन ए की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सिर्फ एक कप कद्दू के सेवन से आप अपनी दैनिक जरूरत का 200% विटामिन ए प्राप्त करते हैं। कद्दू का सेवन ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इसे खाने से आपको अच्छी नींद आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म