न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मरणशक्ति को बढ़ाने में मददगार है सिद्धासन, जाने और फायदे

योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं सिद्धासन।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jun 2018 12:46:32

स्मरणशक्ति को बढ़ाने में मददगार है सिद्धासन, जाने और फायदे

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी बुद्धि के किस्से दूर-दूर तक सुनाये जाए और उनके दिमाग की स्थिरता की बढाई चारों ओर की जाए। इसके लिए आपको अपनी स्मरणशक्ति को बढ़ाने की आवश्यकता होती है जो योग से पूरी की जा सकती हैं। योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं सिद्धासन। तो चलिए जानते हैं सिद्धासन की विधि और फायदे के बारे में।

* सिद्धासन करने की विधि

सबसे पहले पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं। फिर दाहिना पैर मोड़ें और लगभग दाई एड़ी के ऊपर बैठते हुए दाहिने तलवे को बाई जांघ के भीतरी भाग से इस प्रकार सटाकर रखें कि एड़ी का दबाव मूलाधार (प्रजनन अंग और गुदा के मध्य का भाग) पर रहे। यह सिद्धासन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। शरीर को व्यवस्थित कर आरामदायक स्थिति में लाएं और एड़ी के दबाव को थोड़ा अधिक बढ़ाएं। बाएं पैर को मोड़ें और बाएं टखने को सीधे दाहिने टखने पर इस प्रकार रखें कि टखनों की हड्डियां लगातर स्पर्श करें और एड़ियां एक-दूसरे के ऊपर रहें। फिर बाईं एड़ी से प्रजनन अंग के ठीक ऊपर स्थित जांघ के क्षेत्र पर दबाव डालें। इस प्रकार, प्रजनन अंग दोनों एड़ियों के बीच आ जायेगा। अगर इस आखरी अवस्था में आपको किसी भी तरह कष्ट महसूस हो तो केवल बाई एड़ी को जितना संभव हो जांघ के क्षेत्र के निकट रखें। बाएं पैर की उंगलियों था पंजे को दाहिनी पिंडली और जांघ की मांसपेशियों के बीच फसायें। यदि आवश्यक हो, तो हाथ के सहारे अथवा दाहिने पैर को अस्थायी रूप से थोड़ा व्यवस्थित कर इस स्थान को थोड़ा फैलाया जा सकता है। दाहिने पैर की उंगलियों को पकड़कर बाई पिंडली और जांघ के बीच में फसायें। पुनः शरीर को व्यवस्थित कर उसे आरामदायक स्थिति में लाएं। घुटने जमीन पर तथा बाई एड़ी ठीक दाहिनी एड़ी के ऊपर रखते हुए आपके पैर एक प्रकार से बंध जाएंगे। रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा रखें और ऐसा महसूस करें कि आपका शरीर जमीन से जुड़ा है। हाथों को ज्ञान मुद्रा में रखें। आंखों को बंद कर लें और पूरे शरीर को आराम दें। इस आसन को कम से दस मिनट तक करें।

siddhasana,yoga tips,yoga benefits

* सिद्धासन करने के फायदे

- यह आसन स्मरणशक्ति को बढ़ाता है।

- इससे दिमाग भी स्थिर रहता है।

- ध्यान करने के लिए यह आसन बेहद उपयोगी है।

- इस आसन को करने से पुरुषों में यौन रोग दूर होता है।

- इस आसन से सकारत्मक सोच बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म