न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसिक और शारीरिक चिंताओं से छुटकारा दिलाता है मयूरासन, जाने और फायदे

योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं मयूरासन।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jun 2018 12:46:30

मानसिक और शारीरिक चिंताओं से छुटकारा दिलाता है मयूरासन, जाने और फायदे

इंसान के जीवन में मानसिक और शारीरिक संतुलन होना बहुत जरूरी होता हैं। क्योंकि दोनों संतुलन होने की वजह से इंसान अपनी शारीरिक बीमारियों और मानसिक चिंताओं से छुटकारा पा सकता हैं। और इस संतुलन को स्थापित करने के लिए योग बहुत जरूरी हैं। योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं मयूरासन। तो चलिए जानते हैं मयूरासन की विधि और फायदे के बारे में।

* मयूरासन करने की विधि

सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। पंजों को एक साथ रखें और घुटनों को एक-दूसरे से अलग कर लें। फिर सामने की ओर झुकें और दोनों हथेलियों को घुटनों के बीच जमीन पर इस प्रकार रखें कि उंगलियां पंजों की और रहें। सुविधा और लचीलेपन को ध्यान में रख कर हाथों की स्थिति को व्यवस्थित कर लें। कोहनियों और कंधों के आगे के भाग को एक साथ रखें। कुछ ओर आगे झुकें और पेट को कोहनियों पर टिकाएं। छाती को हाथों के ऊपरी भाग पर रखें। फिर पैरों को पीछे की ओर इस प्रकार फैलाएं कि वे सीधे और एक साथ रहें। शरीर की मांसपेशियों पर जोर डालते हुए धीरे-धीरे धड़ और पैरों को इस प्रकार उठायें कि वे जमीन के समानांतर हो जाएं। सिर को ऊपर उठाकर रखें। अब पूरे शरीर का भार केवल हथेलियों पर संतुलित रहेगा। मांसपेशियों पर अधिक जोर लगाकर, पैरों को सीधा रखते हुए तथा शरीर के संतुलन को व्यवस्थित करते हुए पैरों और पंजों को और ऊंचा उठाने का प्रयास करें। आधी जोर न लगाएं। आखिर में, शरीर का भार छाती पर न डालते हुए पेट की मांसपेशियों पर डालें। कुछ समय तक इस स्थिति में रहें, फिर धीरे-धीरे पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं। जब सांस सामान्य हो जाए तो फिर से इस आसन को दोहराने की कोशिश करें। इस आसन को तीन बार दोहराने की कोशिश करें। फिर अपनी क्षमता के अनुसार इस आसन की अवधि बढाते रहें।

mayurasana,yoga tips,yoga benefits

* मयूरासन करने के फायदे

- यह आसन चयापचय की प्रक्रियाओं को बढ़ाता है। जिससे विभिन्न अंगों में रक्त-प्रवाह बढ़ने लगता है।

- यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है और चर्म रोग जैसे कील-मुहांसे, दाग-धब्बों को दूर करता है।

- इस आसन से सभी अंगों की मालिश होती है।

- पेट की गैस, कब्ज, शुगर, लीवर और गुर्दे की समस्या को कम करने के लिए इस आसन का उपयोग किया जाता है।

- इससे मानसिक और शारीरक संतुलन विकसित होता है और पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?