न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कान दर्द भी है कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिर्फ कान दर्द का कोरोना संक्रमण से कोई कनेक्शन नहीं हैं, लेकिन यदि कान दर्द के साथ बुखार और सर्दी-जुकाम है तो ध्यान देने की जरूरत है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 May 2020 12:29:03

क्या कान दर्द भी है कोरोना वायरस के लक्षणों में शामिल?

दुनियाभर में हाहाकार मचाने वाली कोरोना वायरस की बीमारी डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को लगातार हैरान कर रही हैं। क्योंकि लगातार इसके लक्षणों में लगातार बदलाव देखा जा रहा हैं। ऐसे में जब भी किसी को कोई शारीरिक परेशानी होती हैं तो वह सोचता हैं कि कहीं यह कोरोना का लक्षण तो नहीं हैं। ऐसे में कई लोगों को कान दर्द से जुड़े सवाल हैं कि क्या यह भी कोरोना का लक्षण हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिर्फ कान दर्द का कोरोना संक्रमण से कोई कनेक्शन नहीं हैं, लेकिन यदि कान दर्द के साथ बुखार और सर्दी-जुकाम है तो ध्यान देने की जरूरत है।

वैज्ञानिकों के अनुसार कान दर्द के कई कारण हो सकते है जैसे - जबड़े में गठिया, कान में इंफेक्शन, कोई चोट या कान में कोई चीज फंस जाना, दांत का दर्द, कान में पानी चला जाना, कान के परदे में छेद, गले में दर्द। सर्दी-जुकाम में भी कान दर्द करने लगता है। सर्दी-जुकाम (Cough and Cold) और गले का दर्द कोरोना वायरस (Coronavirus) के लक्षण भी हैं, इसलिए यदि इन दो लक्षणों के साथ कान दर्द हो रहा है तो इसे हल्के में न लें। डॉक्टरों का कहना है कि आज कोरोना वायरस के किसी लक्षण को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यदि कान दर्द के साथ बुखार भी है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,ear pain

ब्रिटेन में नेशनल हेल्थ सर्विस ने लोगों को सलाह दी है कि केवल कान दर्द हो रहा है तो चिंता न करें। इससे निजात पाने के लिए दवाएं जरूर ले सकते हैं। भारतीय चिकित्सा पद्धति में भी कान दर्द के कई घरेलू इलाज बताए गए हैं। इनमें शामिल हैं - अदरक और लहसुन से इलाज करना। जैतून का तेल कान में डालने से इंस्टेंट आराम मिलता है। नमक अथवा गर्म पानी की सिकाई भी जांचा-परखा इलाज है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर दो बूंद कान में डालने से तुरंत आराम मिलता है।

सबसे पहले बताया गया कि सर्दी तथा जुकाम के साथ ही तेज बुखार और सांस फूलना कोरोना वायरस के सामान्य लक्षण हैं। इसके बाद कुछ मरीजों के एक्सपीरियंस के आधार पर बताया गया कि सूंघने और स्वाद महसूस करने की क्षमता खोना भी इसका एक लक्षण है। फिर ईरान व अन्य देशों से पता चला कि आंखों में दर्द और जलन भी एक लक्षण है। इसके बाद इटली और स्पेन से जारी हुई हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना वायरस से ठीक पहले पैरों पर खास तरह के निशान बनते हैं। यदि इन निशानों को समय रहते पहचान लिया जाए तो कोरोना वायरस का इलाज संभव है। वहीं बड़ी संख्या में मरीज ऐसे भी आए हैं, जिनमें कोई भी लक्षण नजर नहीं आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स