न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मावठ से बढ़ी ठिठुरन, आज इन इलाकों में बारिश की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज (16 जनवरी) भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 7:46:00

राजस्थान में मावठ से बढ़ी ठिठुरन, आज इन इलाकों में बारिश की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज (16 जनवरी) भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन कोहरा अधिकांश इलाकों को अपनी चपेट में लिए हुए है। ठिठुरन का असर पूर्वी राजस्थान से लेकर रेगिस्तानी क्षेत्रों तक महसूस किया जा रहा है।

तापमान के आंकड़े: दौसा सबसे गर्म, सांगरिया सबसे ठंडा

राज्य में सबसे अधिक तापमान दौसा में 23.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सांगरिया में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अगले 1-2 दिनों में तापमान बढ़ने के साथ पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में मावठ (बारिश) के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। हालांकि, 17 जनवरी से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा और घने कोहरे की संभावना रहेगी।

इन जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे

राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। अधिकतम तापमान के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

अजमेर: 16.9°C
जयपुर: 21.2°C
कोटा: 20.7°C
जोधपुर: 21.8°C
बीकानेर: 17.4°C
जैसलमेर: 21.5°C
बाड़मेर: 24.3°C

वहीं, न्यूनतम तापमान अजमेर, प्रतापगढ़, जयपुर, धौलपुर और डूंगरपुर जैसे कुछ ही क्षेत्रों में 10 डिग्री के पार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका