न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तरबूज के अलावा भी गर्मियों में ले सकते हैं ये आहार, ठंडक के साथ मिलेगी इम्युनिटी

अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो ठंडक के साथ इम्युनिटी भी दे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 May 2020 5:52:51

तरबूज के अलावा भी गर्मियों में ले सकते हैं ये आहार, ठंडक के साथ मिलेगी इम्युनिटी

गर्मियों का मौसम जारी हैं और पारा 45 के पास चल रहा हैं। राजस्थान के चुरू में तो पारा 50 का आंकड़ा तक छू चुका हैं। ऐसे में इस विकट परिस्थिति जहाँ एक तरफ कोरोना का खौफ और दूसरी तरफ तपन और लू का डर हो, तो अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं जो ठंडक के साथ इम्युनिटी भी दे। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आहार की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर के लिए प्राकृतिक रूप से मीठा और इलेक्ट्रोलाइट से भरा पेय है। यह सुपर पौष्टिक भी है, जिसमें प्राकृतिक एंजाइमों, खनिजों और विटामिनों की अच्छाई होती है जो कि तेज गर्मी से राहत दे सकते हैं। यह शरीर में सोडियम और पोटेशियम के स्तर को बहाल करने या संतुलित करने में भी मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन को दूर करने में मदद मिलती है। जब भी गर्मी में घर से बाहर हो तो नारियल पानी पीकर आप हीटवेव से बच सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,immunity with coolness,healthy food,summer food,heat stroke,coronavirus

दही

दही एक बेहतरीन कूलिंग एजेंट है,, जिसे आप अपनी हर डाइट में शामिल कर सकते हैं और भारतीय होने के नाते हमारे पास इसका सेवन करने के कई तरीके हैं फिर चाहे वह छाछ हो, रायता, चाट, लस्सी या फिर भी दही से बनी करी। एक अच्छा प्रोबायोटिक होने के कारण से दही का नियमित सेवन यह सुनिश्चित करता है कि आपका पाचन दुरुस्त रहे और आप किसी भी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी का शिकार न हो। इतना ही नहीं ये पेट की गर्मी को भी दूर करने में मदद करता है, जिसके कारण कई समस्याएं होती हैं।

टमाटर

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन टमाटर, जिसे हम इतनी आसानी से अपने रोजमर्रा के व्यंजनों और करी में इस्तेमाल करते हैं वो भी एक गर्मी से राहत देने का काम करता है। टमाटर हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है (इनमें 92-94% पानी की मात्रा होती है) और इसमें लाइकोपीन, विटामिन सी की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। टमाटर शरीर में सूजन-रोधी यौगिकों की आपूर्ति करता है, जो हीटस्ट्रोक से होने वाली किसी भी तरह की सूजन, जलन या स्वास्थ्य जोखिमों को कम करता है।

Health tips,health tips in hindi,immunity with coolness,healthy food,summer food,heat stroke,coronavirus

खीरा

खीरे गर्मियों में खाया जाने वाला एक ऐसा फूड है, जो आपको गर्मी से राहत प्रदान कर सकता है। क्या आप जानते हैं खीरा हीटवेव को हरा देने के लिए सबसे अच्छे व सस्ते उपलब्ध विकल्पों में से एक हैं। खीरे में बहुत सारी पानी की मात्रा होती है, साथ ही इसमें विटामिन ए, बी और के, फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं और इसमें बहुत कम कैलोरी (ग्लू-फ्री स्नैक) होती है, जो इसे सुपर हेल्दी बनाते हैं। इसके प्राकृतिक ठंडे गुण आपको ठंडक देते हैं और इस सस्ती सी हरी सब्जी के सेवन से आप बढ़ती गर्मी में शांत रह सकते हैं।

सौंफ के बीज

सौंफ के बीज रसोई में पाए जाने वाली एक और सहायक सामग्री है, जिसका सेवन हमें गर्मियों के मौसम में करना चाहिए। यह न केवल हमारी आंत के लिए अच्छी होते हैं बल्कि सौंफ के बीज को पानी में रात भर भिगोने और सुबह उठकर पीने से आपका पेट भी ठंडा रहता है। कुछ अध्ययनों में यह भी कहा गया है कि ये मसाला कई तरह से आपकी मदद कर सकता है और यहां तक कि अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो गर्मी से जुड़े तनाव को कम कर सकते हैं। इसके लिए बस एक गिलास पानी में बीज भिगोएं और सुबह उठकर पी लें। ऐसा करने से आप तनाव को कम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी