न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सही साबित हो रही है कोरोना को लेकर यह स्टडी! बात चिंता बढ़ाने वाली

स्टडी के अनुसार मॉनसून और सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 3:43:53

क्या सही साबित हो रही है कोरोना को लेकर यह स्टडी! बात चिंता बढ़ाने वाली

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं और देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर चुका हैं। बीते दिन संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार थी जो कि बहुत बड़ा आंकड़ा हैं। ऐसे में कोरोनको लेकर की गई कई स्टडी अपनी ओर ध्यान खींचती हैं। ऐसी ही एक स्टडी आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स के डॉक्टरों द्वारा संयुक्त रूप से की गई जिसके अनुसार मॉनसून और सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलेगा और कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है।

कोरोना वायरस के ऊपर भारत में भी कई वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की टीम संयुक्त रूप से काम कर रही है ताकि इसके इलाज के लिए किसी सटीक दवा को खोजने में मदद मिले या फिर जल्द से जल्द किसी वैक्सीन को बनाने में सफलता प्राप्त की जा सके। इसी बीच कई स्टडी के दौरान नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिनके बारे में हमें पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स के डॉक्टरों ने संयुक्त स्टडी करने के बाद इस बारे में जानकारी दी है कि आने वाले समय में यह वायरस और भी कहर बरपा सकता है।

क्या सही साबित हो रही है कोरोना को लेकर यह स्टडी! बात चिंता बढ़ाने वाली

स्टडी के अनुसार, कोरोना वायरस मॉनसून और सर्दी के समय में और भी तेजी से बढ़ेगा। आईआईटी भुवनेश्वर में स्कूल ऑफ अर्थ, ओसियन एंड क्लाइमेट साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर वी विनोज के नेतृत्व में इस स्टडी को किया गया है। स्टडी के अनुसार तापमान गिरने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की स्थिति काफी अनुकूल हो जाती है।

NCBI के अनुसार, तापमान कम होने के कारण किसी भी प्रकार के संक्रमण और फ्लू के फैलने का खतरा, गर्म मौसम के मुकाबले कहीं ज्यादा होता है और इस स्टडी में भी इसी बात की आशंका जाहिर की गयी है। फिलहाल ठंड देशों के मुकाबले देखा जाए तो भारत भी संक्रमण फैलने की दर गर्मियों में काफी कम थी लेकिन बारिश के मौसम में तापमान गिरने के साथ ही संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। इस बात को अगर सामान्य रूप से ही समझने की कोशिश करें तो सर्दियों के लिए हमें अभी से तैयार होने की जरूरत है।

फिलहाल अभी तक कोरोना वायरस के मामले में की गई स्टडी से कई स्थितियां साफ हो चुकी हैं। वर्तमान स्थिति को ही देखा जाए तो मॉनसून का सीजन शुरू होते ही संक्रमण की बढ़ती हुई रफ्तार ने सबको हैरान कर दिया है। फिलहाल सर्दियां आने में अभी काफी समय है लेकिन इस स्टडी को ध्यान में रखते हुए लोगों को अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके साथ-साथ संक्रमण से बचे रहने के लिए आप कोरोना वायरस सेफ्टी टिप्स का गंभीरतापूर्वक पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन