न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICMR के सीरो सर्वे से बड़ा खुलासा, क्या अपने आप ठीक हो गई बड़ी आबादी?

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा 70 जिलों के 24 हजार लोगों पर सीरो सर्वे किया गया जो कि आबादी के भीतर कोरोना के प्रभाव का पता लगाने के लिए था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 4:28:24

ICMR के सीरो सर्वे से बड़ा खुलासा, क्या अपने आप ठीक हो गई बड़ी आबादी?

कोरोना वायरस जो कि इस समय में दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती हैं और इससे उभरने के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। कई वैज्ञानिक दिन-रात इसकी वैक्सीन और दवाई पर काम कर रहे हैं। देश में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन इसी के साथ ही लोगों के मन में कोरोना को लेकर कई सवाल भी उठते जा रहे हैं। हाल ही में, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा 70 जिलों के 24 हजार लोगों पर सीरो सर्वे किया गया जो कि आबादी के भीतर कोरोना के प्रभाव का पता लगाने के लिए था। सर्वे के मुताबिक, देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अपने आप ठीक हो गए हैं। इस सर्वे के अंतिम नतीजे तो अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसकी शुरुआती रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिव से साझा की गई है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले से एक खबर प्रकाशित की है, जिसके अनुसार हॉटस्पॉट शहरों की बड़ी आबादी में संक्रमण फैला था और वे अपने आप ठीक हो गए।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,icmr,covid 19

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, आईसीएमआर ने सीरोलॉजिकल सर्वे के लिए देश के 70 जिलों से करीब 24 हजार लोगों के नमूने इकट्ठे किए थे। सीरो सर्वे में खास एंटीबॉडी की पहचान के लिए नमूने लिए जाते हैं। एंटीबॉडी वे प्रोटीन्स हैं, जो संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

आईसीएमआर द्वारा IgG एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया गया। यह एंटीबॉडी कोरोना वायरस से लड़ती है, जो कि संक्रमण के 14 दिन के बाद शरीर में मिलने लगती है और ब्लड के सीरम में कई महीने तक रहती है। ब्लड सैंपल का एंटीबॉडी टेस्ट कई तरह की जानकारियां देता है। शरीर में एंटीबॉडी का पता चलता है, जो यह बताती है कि व्यक्ति कोरोना वायरस का शिकार हुआ था या नहीं।

Health tips,health tips in hindi,health research,coronavirus,corona research,icmr,covid 19

सीरो सर्वे के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में तैयार की गई कोविड कवच एलिसा किट्स इस्तेमाल की गई। आईसीएमआर के इस सर्वे में पता चला कि देश के अधिकतम मामलों वाले जिलों के कई कंटेनमेंट इलाकों की 15 से 30 फीसदी आबादी को संक्रमण हो चुका है।

खबर के मुताबिक, आईसीएमआर को अभी आठ जिलों का डाटा और कंपाइल करना है। बाकी जिलों का डाटा स्पष्ट करता है कि कई कंटेनमेंट जोन में संक्रमण आंकड़ों से कहीं गुणा ज्यादा है। इनमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर जैसे शहर शामिल हैं। स्पष्ट है कि कोरोना के जितने मामले सामने आ रहे हैं, उनसे कहीं ज्यादा संक्रमण फैला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी