न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिमला मिर्च : स्वाद के साथ-साथ रखती है आपकी सेहत का भी ख्याल, 8 फायदें

सब्जी, नूडल्स और सलाद की गार्निशिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाली शिमला मिर्च स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Nov 2019 6:13:41

शिमला मिर्च : स्वाद के साथ-साथ रखती है आपकी सेहत का भी ख्याल, 8 फायदें

सब्जी, नूडल्स और सलाद की गार्निशिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाली शिमला मिर्च स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहती है। जी हां, शिमला मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपके शरीर को स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहायक होते है। शिमला मिर्च में कैलोरी न के बराबर होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। आइए जानते हैं सबकी पसंदीदा शिमला मिर्च के कुछ और फायदों के बारे मे...

गठिया में फायदेमंद

गठिया की शिकायत वालें मरीजों को शिमला मिर्च खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। शिमला मिर्च को कुनैन के साथ खाना और भी फायदेमंद रहेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटमिन सी के सेवन से इम्यूनिटी बेहतर होती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक है। प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ शिमला मिर्च दिमाग को तेज बनाने में भी अहम योगदान देती है। सके अलावा शिमला मिर्च स्ट्रेस को भी कम करती है और अस्थमा व कैंसर जैसी बीमारियों से भी लड़ने में काफी कारगर है।

Health,health tips in hindi,capsicum,capsicum benefits,health benefits in capsicum,capsicum health benefits,what are the side effects of capsicum,capsicum health benefits

डायबीटीज को कंट्रोल करने के लिए

शिमला मिर्च ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है। ऐसे में डायबीटीज के मरीजों को डाइट में शिमला मिर्च शामिल करने की सलाह दी जाती है।

वजन घटाने के लिए

शिमला मिर्च मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। शिमला मिर्च में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है इसी कारण से इसके सेवन से बजन बढ़ने की संभावना बेहद कम होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स और टैनिन्स पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

Health,health tips in hindi,capsicum,capsicum benefits,health benefits in capsicum,capsicum health benefits,what are the side effects of capsicum,capsicum health benefits

दिल का रखे ख्याल

शिमला मिर्च कई तरह की हृदय समस्याओं से आपको बचाती है। इसकी वजह है शिमला मिर्च में मौजूद फलेवॉनाइड्स जो हृदय रोगों से शरीर की रक्षा करता है। फलेवॉनाइड्स पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से होने में भी सहायक है जिसके कारण हार्ट पंपिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

आयरन की कमी को करती है दूर

शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसलिए जब आप शिमला मिर्च का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को अवशोषित करके आपको एनीमिक होने से बचाता है। शिमला मिर्च शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करती है।

हड्डियों और त्वचा के लिए

शिमला मिर्च में मौजूद विटमिन सी जहां त्वचा को कई संक्रमण से सुरक्षित रखता है वहीं जोड़ों को भी मजबूती देता है। इसमें मौजूद विटमिन के खून का थक्का जमाने में मददगार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका