न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2019: महिलाओं को ज्यादातर सताते है ये 5 कैंसर, लक्षण जानें और रहे सावधान

हम महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर और उनके लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइये जानते है इसके बारे में.

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 10:11:40

World Cancer Day 2019: महिलाओं को ज्यादातर सताते है ये 5 कैंसर, लक्षण जानें और रहे सावधान

वर्तमान समय के अव्यवस्थित रहन-सहन ने व्यक्ति को बीमारियों का घर बना दिया हैं, जिसमें कई प्रकार की बिमारियों ने अपना डेरा जमा रखा हैं. खासतौर से महिलाओं के साथ यह समस्या ज्यादा होती हैं और इसी वजह आजकल कैंसर की समस्या भी महिलाओं के साथ अधिक होने लगी हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे सही इलाज तभी हो पाता है जब इनके लक्षणों को उचित समय पर पहचान लिया जाए. इसलिए आज हम महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर और उनके लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइये जानते है इसके बारे में.

* कोलोरेक्टल कैंसर

महिलाओं में होने वाला यह तीसरा सबसे खतरनाक कैंसर है, जो बड़ी आंत को प्रभावित करता है। इसमें डायरिया या कब्ज समेत पेट का व्यवहार बदलना, या मल में बदलाव (जो चार हफ्ते से ज्यादा रहे) जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा कोलोरेक्टल कैंसर के दौरान मल से खून आना, पेट में दर्द रहना, वजन का घटना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याए भी होने लगती है।

* ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर

वैसे तो यह कैंसर 55- 65 साल की उम्र में अधिक होता है लेकिन आजकल महिलाओं को यह कैंसर कम उम्र में हो जाती है। ज्यादा महिलाओं को यह कैंसर जेनेटिक प्रॉब्लम के कारण होता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द, अपच, बार- बार पेशाब आना, भूख न लगना, पेट के व्यवहार में परिवर्तन, पेट में सूजन और पेट का फूलना इस कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं।

World Cancer Day 2019: महिलाओं को ज्यादातर सताते है ये 5 कैंसर, लक्षण जानें और रहे सावधान

* ब्रेस्ट कैंसर

आज के समय में महिलाएं कम उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रही हैं। यह स्तन में असामान्य कोशिकाओं के म्युटेशन बढ़ने से होता है। ये कोशिकाएं मिलकर पहले एक ट्यूमर बनाती हैं। ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल का धंसा हुआ होना, स्तन पर गुठलिया बनना, त्वचा का लाल होना, बगल में गांठ पड़ना, स्तन के कुछ हिस्से में सूजन या निप्पल्स से खून निकलना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जो पीरियड्स के बाद भी बने रहते हैं।

* सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के कारण हर साल करीब 63,000 महिलाओं की मौत हो जाती है। यह कैंसर गर्भाशय ग्रीवा से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलता है। सर्वाइकल कैंसर में उस समय तक लक्षण नहीं दिखते, जब तक यह बढ़ी हुई अवस्था में न पहुंच जाए। मगर फिर भी कई बार सर्वाइकल कैंसर में संबंध बनाने के बाद योनि से रक्त स्राव, पीरियड साइकल के बीच में खून दिखना, सामान्य से ज्यादा पीरियड होना, असामान्य डिस्चार्ज और पेट के निचले हिस्से में दर्द रहने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

* मुंह का कैंसर

तंबाकू या शराब के ज्यादा सेवन से होने वाला यह कैंसर महिलाओं और पुरूषों में सामान्य रूप से होता है। इस कैंसर के लक्षण हैं मुंह में लाल या सफेद निशान, गांठ बनना या होंठों या मसूड़ों की खराबी। कई बार मुंह का कैंसर होने पर सांस की बदबू, दांतों का कमजोर होना और वजन का कम होना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री