न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके शरीर पर जमा फैट को कम करेंगे ये 3 योगासन, कुछ ही समय में दिखने लगेगा असर

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से बहुत ही कम समय में आप अपने शरीर की इस बढ़ती फैट से निजात पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 11:58:42

आपके शरीर पर जमा फैट को कम करेंगे ये 3 योगासन, कुछ ही समय में दिखने लगेगा असर

आजकल की व्यस्ततम लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान की वजह से लोगों का शारीरिक परिश्रम कम होने लगा हैं जिसके नतीजन पेट, कमर और जांघ की चर्बी बढ़ने लगती हैं और मोटापा हावी होने लगता हैं। यह परेशानी ज्यादातर महिलाओं के साथ होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि थोडा शारीरिक श्रम कर अपने शरीर को सही संरचना दी जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से बहुत ही कम समय में आप अपने शरीर की इस बढ़ती फैट से निजात पा सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

benefits of yoga,yoga,yoga to remove fat,body fat,reduce body fat,uttana padasana,uttana padasana benefits,utthita trikonasana,utthita trikonasana benefits,naukasana,naukasana benefits,Health,health tips in hindi

उत्तान पादासन (Uttana Padasana)

इसे करने से आपके जांघों पर जमा फैट कम होने लगता है। साथ ही यह आपके गर्दन और छाती की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैर एकदम सीधे करके ज़मीन पर बैठ जाएं। हल्का सा हाथों से जमीन को दबाते हुए, और सांस अंदर लेते हुए रीढ़ की हड्डी को लंबा करने की कोशिश करें। पीठ को धीरे-धीरे पीछे की तरफ ले जाएं। कोहनियों को जमीन पर टीका कर धड़ को सहारा दें। गर्दन को लंबा करते हुए सिर को भी जमीन की तरफ झुकाएं। पीठ और सिर को तब तक झुकाते रहें जब तक की सिर जमीन को न छू लें। दोनों पैरों को एक साथ उठाएं, फिर दोनों बाजुओं को भी। अब हाथों को जोड़ लें और उंगलियों की दिशा पैरों की तरफ कर लें। नजर को सीधा अपनी नाक पर रखें। 60-90 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे से पैर को वापस ले आएं।

benefits of yoga,yoga,yoga to remove fat,body fat,reduce body fat,uttana padasana,uttana padasana benefits,utthita trikonasana,utthita trikonasana benefits,naukasana,naukasana benefits,Health,health tips in hindi

उत्थिष्ठ त्रिकोणासन (Utthita Trikonasana)

इस आसन को करने से आपके कमर पर जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही आपकी कमर पतली और मजबूत नजर आती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपनी एक बाजू कंधे के स्तर तक बगल में उठाएं, हथेलियां ज़मीन की तरफ हों। अपना दाहिना पैर साइड में मोड़ें और बायां पैर सामने की तरफ ही रखें। घुटनों के आसपास मांसपेशियों को कस लें और पीठ को सीधा रखें। सांस छोड़ें और दाहिने हाथ से दाहिना पैर छुएं। दाहिने हाथ के साथ एक सीधी रेखा में बायां हाथ ऊपर की तरफ सीधा रखें और उस पर टकटकी लगाएं। सामान्य रूप से सांस लें और 1 मिनट तक इस पोज़ में रहें। इसे दूसरी तरफ भी बिल्कुल ऐसे ही दोहराएं।

benefits of yoga,yoga,yoga to remove fat,body fat,reduce body fat,uttana padasana,uttana padasana benefits,utthita trikonasana,utthita trikonasana benefits,naukasana,naukasana benefits,Health,health tips in hindi

नौकासन (Naukasana)

इस आसन को करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह पाचन संबंधित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं। सांस लेते हुए दोनों पैरों को उठाएं और अपने दोनों हाथों से पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए लेट जाएं। करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं। शुरूआत में इस आसन को करने से कमर में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे यह आपके कमर को मजबूत बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका