न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 फैशन टिप्स की मदद से लड़के दिख सकेंगे पतले और स्लिम, जानें और आजमाए

आज इस कड़ी में हम आप लड़कों के लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से चर्बी होने के बाद भी आप आकर्षक लुक पा सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 5:42:00

इन 5 फैशन टिप्स की मदद से लड़के दिख सकेंगे पतले और स्लिम, जानें और आजमाए

हर कोई चाहता हैं कि वह स्टाइलिश और आकर्षक दिख सकें। लड़कों में भी यही चाहत होती हैं कि वे पतले और स्लिम दिखें। शरीर की अच्छी फिटनेस तो आपको आकर्षक बनाती ही हैं। लेकिन अगर आप कपडें और फैशन को सही तरीके से आजमाते हैं तो उसकी मदद से भी पतले और स्लिम दिख सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आप लड़कों के लिए कुछ ऐसे फैशन टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से चर्बी होने के बाद भी आप आकर्षक लुक पा सकेंगे।

सही साइज के कपड़े पहनें

कुछ लोग समझते हैं कि ढीले कपड़े पहनने से उनका मोटापा छिप सकता है। मगर ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है। ढीले कपड़े में आपका शरीर और अधिक चौड़ा लगता है। इसलिए आपको हमेशा अपने शरीर पर फिट आने वाले कपड़े पहनने चाहिए। हां अगर, आपका पेट ज्यादा बाहर निकला हुआ है, तो आपको शर्ट अंदर करके यानी टक करके नहीं पहननी चाहिए। यहां एक बात और समझना जरूरी है कि फिट कपड़े पहनने का मतलब यह भी नहीं है कि आप बहुत ज्यादा चुस्त कपड़े पहन लें, जिसमें आपको सांस लेने में भी परेशानी हो।

fashion tips,fashion tips in hindi,slim look,stylish look

V-नेक वाले टी-शर्ट्स, स्वेटर पहनें

राउंड नेक टी-शर्ट्स या स्वेटर में आप और अधिक मोटे दिखते हैं। इसलिए अगर आप स्लिम दिखना चाहते हैं तो आपको V-नेक वाली टी-शर्ट्स और स्वेटर पहनने चाहिए। पेट अगर ज्यादा निकला है, तो कोशिश करें कि शर्ट ही पहनें क्योंकि टीशर्ट में आपका पेट ज्यादा उभरा हुआ दिखाई देता है। ध्यान रखें कि टी-शर्ट, शॉर्ट शर्ट या स्वेटर की लंबाई आपके बेल्ट के थोड़ा नीचे तक ही होनी चाहिए। बहुत लंबे कपड़ों में भी आपका मोटापा ज्यादा दिखता है।

भड़कीले प्रिंट्स वाले कपड़े न पहनें

आजकल प्रिंटेड कपड़ों का फैशन है, इसलिए बहुत सारे लोग भड़कीले प्रिंट्स वाले कपड़े पहनकर जमाने के साथ चलना चाहते हैं। मगर आपको बता दें कि अगर आपका पेट निकला हुआ है या आप मोटे दिखाई देते हैं, तो भड़कीले प्रिंट्स वाले कपड़े आप पर और बुरे लगेंगे। कोशिश करें कि आप वर्टिकल स्ट्राइप्स यानी लंबी रेखाओं वाले कपड़े ही पहनें। इससे आप ज्यादा स्लिम दिखेंगे और आपका शरीर भी लंबा दिखेगा।

fashion tips,fashion tips in hindi,slim look,stylish look

इस तरह पहनें पैंट/ट्राउजर्स

स्लिम दिखने के लिए जरूरी है कि आप पैंट/ट्राउजर्स या जीन्स को अपने कमर से पहनें। इन्हें बहुत ऊपर या नीचे से पहनने पर आपका मोटापा ज्यादा दिखता है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि आप कम लंबाई वाले कपड़े जैसे- शॉर्ट्स, 3/4th पैंट आदि न पहनें, क्योंकि इससे आप मोटे दिखते हैं। इसके बजाय आपको पूरे पैर तक की लंबाई वाले पैंट्स या जीन्स पहनने चाहिए। कपड़े का रंभ भी आपको स्लिम दिखने में मदद कर सकता है, जैसे- नेवी ब्लू, ब्लैक या ग्रे रंग की पैंट्स में या डार्क रंग के कपड़ों में आप ज्यादा स्लिम दिखेंगे।

क्लासिक फैशन पर ध्यान दें

अक्सर नए लोग जमाने के फैशन के साथ चलना चाहते हैं इसलिए ट्रेंडिंग कपड़े पहनना चाहते हैं। मगर यदि आपका वजन ज्यादा है और आप मोटे हैं, तो आपको अपने कपड़ों के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। आप क्लासिक कपड़ों जैसे- पैंट शर्ट, पैंट और टी-शर्ट, सूट आदि में ज्यादा स्लिम, अच्छे और कॉन्फिडेंट दिख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत