न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में सूट पहनते समय पुरुष करतें है ये गलतियाँ #Fashion Mistake

आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूट पहनते समय ध्यान रखने वाले कुछ टिप्स के बारे में। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 11:07:11

सर्दियों में सूट पहनते समय पुरुष करतें है ये गलतियाँ #Fashion Mistake

सर्दियों का मौसम चल रहा हैं। और इन सर्दियों के साथ फेस्टिव सीजन भी चल रहा हैं। सर्दियों की वजह से पुरुष पार्टियों में सबसे ज्यादा सूट पहनना पसंद करते हैं। जिसमें उनका लुक अच्छा दिखे और वो हेंडसम दिखे। लेकिन सूट पहनते समय पुरुष कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनके सूट का लुक पूरी तरह से खराब हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूट पहनते समय ध्यान रखने वाले कुछ टिप्स के बारे में। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

* अधिकतर लोग सूट पहने होने के दौरान जब बैठते हैं, तो बटन नहीं खोलते हैं। यह सूट पहनने का गलत तरीका होता है, इसलिए जब भी बैठें सूट के बटन खोल लें।

fashion tips,trends,fashion tips for men,suits

* ब्लेजर की नीचे की बटन नहीं बंद करनी चाहिए। ब्लेजर की नीचे की बटन खुली होने पर बेहद स्मार्ट लुक नजर आता है।

* सूट के लिए ये सबसे ज़रूरी एक्सेसरी है, जिसे ठीक से पहनना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। आपकी टाई हमेशा शर्ट के कॉलर पर ठीक से लगी हो ताकि टाई बटन छिप सके। साथ ही टाई की लेंथ बेल्ट बकल तक हो।

* कपड़ों में कलर कॉम्बिनेशन के बड़े मायने होते हैं। गहरे रंग के सूट पर हल्के रंग का स्क्वायर पॉकेट रखें। जबकि हल्के रंग के सूट पर गाढ़े रंग का स्क्वायर पॉकेट होना चाहिए।

* नया सूट पहनने से पहले उसमें ऊपर से दिखने वाली अलग धागों की सिलाई को बाहर निकाल दें।

* कफ्फलिंक्स French cuffed शर्ट्स के लिए बनाए गए हैं, यानी वह शर्ट जिसमें फोल्ड होने वाले cuffs हों,बाकी शर्ट्स के लिए नहीं। इसीलिए इसे किसी भी शर्ट के साथ न पहनें सिर्फ डबल कफ्ड शर्ट के साथ पहनें। ये काफी कलर्स और डिज़ाइन में आते हैं, इसीलिए इसे मौके के हिसाब से चुनें। इसे जब भी खरीदें, ध्यान रखें कि ये simple और क्लासी हो। जब भी इसे पहनें तो कफ्स की फोल्ड लाइन नीट और क्लिन हो। ताकि ये आपके हाथों से अच्छे से दिख सके।

* बूटुनेयर एक फूल वाली इमबेलिशमेंट है, जो कोट के कॉलर के पास लगाया जाता है। किसी कैज़ुअल ओकेज़न पर आप इसे कई तरह के वाइब्रेंट कलर्स के फ्लॉवर्स से सजा सकते हैं, लेकिन अगर फॉर्मल ओकेज़न पर इसे पहनना है तो कोई एक छोटा फूल ही लगाएं। और हाँ, इनकी शान तभ ही है जभ यह एकदम ताज़े है। मुरझाये हुए फूल आपके सूट को भी मुरझा देंगे।

fashion tips,trends,fashion tips for men,suits

* सूट के साथ कभी भी स्पोर्ट्स घड़ी नहीं पहननी चाहिए। फैशन सेंस की दुनिया में इसे भयंकर गलती माना जाता है।

* जब भी सूट की बात की जाती है, तो सबसे अहम चीज उसकी फिटिंग होती है। कंधे हों या फिर आस्तीनें, वे आपके शरीर की फिटिंग के हिसाब से होने चाहिए। वे न तो ढीले हों और न ही ज्यादा कसे हुए।

* यह गलती अधिकतर लोग करते हैं। सूट के साथ वे जो पैंट या ट्राउजर पहनते हैं, वह ढीली होती है। यह देखने में बेहद खराब लगता है, इसलिए फिटिंग के हिसाब से पैंट पहनें।

* टाई की नॉट का आकार अपनी कद-काठी के हिसाब से रखें। भूल कर भी टाई बड़ी या छोटी न बांधें, वर्ना वह आपके सूट और स्टाइल पर पानी फेर देगी।

* सूट पहनते वक्त जूतों के रंग का ख्याल भी रखें। अगर काला या गाढ़े नीले रंग का सूट है, तो काले जूते पहनें। नीला, बीज, कॉफी या अन्य कंट्रास्ट कलर का सूट है, तो उसके साथ भूरे जूते मैच अप किए जा सकते हैं।

* मोजे हमेशा ऐसे पहनें, जिससे आपके पैर न नजर आएं। ध्यान रहे कि मोजों का रंग सफेद न हो। वे किसी भी रंग के हो सकते हैं, लेकिन सफेद नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत