न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्री-ब्राइडल ट्रीटमेंट में रखें इन बातों का ध्यान, शादी वाले दिन मिलेगा चहरे को निखार

तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इससे आपको परफेक्ट ऑप्शन मिलने के साथ ही किसी तरह की गलती से भी बचेंगी।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 2:14:31

प्री-ब्राइडल ट्रीटमेंट में रखें इन बातों का ध्यान, शादी वाले दिन मिलेगा चहरे को निखार

हर लड़की की तमन्ना होती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे और दुनिया का बेस्ट लहंगा पहने। शादी के दिन जैसे-जैसे करीब आते हैं होने वाली दुल्हन की टेंशन बढ़ती जाती है। किसी को वेट कम करने की चिंता होती है तो किसी को डल स्किन की। शादी के दिन लगना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो सिर्फ शादी का मेकअप खास नहीं होता है। बल्कि प्री ब्राइडल मेकअप ट्रीटमेंट भी सही जगह और सही तरीके से करवाना जरूरी होता है। शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए आप भी अगर ब्राइडल पैकेज बुक कराने की सोच रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इससे आपको परफेक्ट ऑप्शन मिलने के साथ ही किसी तरह की गलती से भी बचेंगी।

pre bridal package,pre-bridal treatment,important things to know before  pre-bridal treatment,fahsion tips,fashion tips for brides,makeup tips,makeup tips for brides

ट्रायल मेकअप है जरूर

प्री-ब्राइडल ट्रीटमेंट के बाद ट्रायल मेकअप के लिए कम से कम दो दिन का समय दिया जाता है। इसमें युवतियों को हैवी लहंगा और ज्वेलरी को कैरी करना, रिसेप्शन के लिए स्टेज तक चलना आदि सिखाया जाता है। मंडप में दो से तीन घंटे बैठने के दौरान दुल्हन के बैठने का अंदाज कैसा हो, आंखों में बड़ों के लिए सम्मान का भाव कैसे महसूस कराया जाए, इसके भी खास टिप्स दिए जाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया बेहद रोचक और सीखने वाली होती है।

प्री-ब्राइडल, ब्राइडल और पोस्ट वेडिंग सेरेमनी

कई ब्राइडल पैकेज में ना सिर्फ शादी के मेकअप की बल्कि शादी के पहले और बाद तक भी सर्विस दी जाती है। यानी महंदी, संगीत, शादी और फिर रिसेप्शन आदि में आप इनका फायदा उठा सकती हैं। प्री ब्राइडल मेकअप पैकेज ले कर आप अपनी शादी को खास और यादगार बना सकती हैं।

pre bridal package,pre-bridal treatment,important things to know before  pre-bridal treatment,fahsion tips,fashion tips for brides,makeup tips,makeup tips for brides

फेशियल चुनें सोच-समझकर

आजकल ब्यूटी क्लीनिक्स में फेशियल की कई वेरायटी उपलब्ध हैं। अपनी ब्यूटीशियन से सलाह-मशविरा करके अपने लिए वही फेशियल चुनें, जो आपकी त्वचा की प्रकृति के लिए सबसे अच्छा हो। विवाह, समारोह के समय गोल्ड, डायमंड व पर्ल फेशियल ज्यादा फायदेमंद होते हैं। हर्बल और फ्रूटक्रीम वाला फेशियल भी ठीक होता है। चाहें तो क्रीम के साथ आप एप्पल, स्ट्रॉबेरी, पीच और खीरा का जूस भी मिलवा सकती हैं। इससे त्वचा को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे और त्वचा अधिक निखरी-निखरी दिखेगी।

स्किन संबंधित समस्याएं

अगर आपको हाल ही में स्किन से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो, उसे अपनी मेकअप आर्टिस्ट से बताना ना भूलें। कई प्रोफेशनल्स आपको प्री मेकअप ट्रीटमेंट लेने के लिये बोलेंगे या फिर कई ऐसा भी कह सकते हैं कि आपकी त्वचा के लिये वे अन्य प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट का यूज करेंगे।

हेल्दी डायट और पूरी नींद

सिर्फ मेकअप अच्छा होना काफी नहीं है शरीर का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। भविष्य को लेकर आपको डर भी लग रहा होगा, लेकिन चिंताओं को परे रखकर आपको पूरी नींद लेनी चाहिए। कुछ दुल्हन शादी से पहले डायट के चक्कर में खाना-पीना कम कर देती हैं, लेकिन आप ऐसा न करें। अपनी डायट पर पूरा ध्यान दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत