Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन टिप्स : दीवाली पर अपने फिगर के अनुसार पहनें साड़ी...

साड़ी पहनकर भारतीय महिलाएं सबसे ख़ूबसूरत नज़र आती हैं, इसीलिए साड़ी का क्रेज़ कभी कम नहीं होता। हां, समय के साथ इन्हें पहनने का अंदाज़ ज़रूर बदलता रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Oct 2017 6:25:39

फैशन टिप्स : दीवाली पर अपने फिगर के अनुसार पहनें साड़ी...

दीवाली का त्योहार में नए परिधान पहनकर खुशियाँ मनाने का अपना अलग ही महत्व हैं। खासकर की महिलाओं में साडी के प्रति प्रेम इस त्योंहार पर देखा जा सकता हैं। ख़ास बात ये है कि साड़ी पहनकर भारतीय महिलाएं सबसे ख़ूबसूरत नज़र आती हैं, इसीलिए साड़ी का क्रेज़ कभी कम नहीं होता। हां, समय के साथ इन्हें पहनने का अंदाज़ ज़रूर बदलता रहा है। ख़ास मौ़के पर आज भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन साड़ी का चयन करते वक़्त ध्यान रखें, गलत कपड़ा और डिजाईन चुनने से कपड़े शरीर पर नहीं फबते। इसलिए जानिए कि आपके शरीर पर कैसी साड़ी जंचेगी।

* एप्पल शेप :


अगर आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा भारी है और निचला हिस्सा पतला है, तो ऐसी शारीरिक बनावट वालों पर एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ियां जचेंगी। सिल्क साड़ियां भी आप पर फबेंगी। जॉर्जेट या नेट की साड़ी पहनने से बचें, क्योंकि इनसे आपका ऊपरी हिस्सा ज्यादा बड़ा नजर आएगा। शरीर का ऊपरी हिस्सा संतुलित दिखे, इसके लिए लंबे ब्लाउज पहनें, जिनमें आपकी कमर ढकी रहे।

* प्लस साइज़ वुमन :

बहुत ज़्यादा ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनने से बचें। शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क की लाइटवेट साड़ी पहनें। इन्हें पहनकर आप स्लिम नज़र आएंगी। बहुत ज़्यादा हाई व लो नेकवाले ब्लाउज़ पहनने से बचें, इससे अपर बॉडी हैवी नज़र आती है। आप ब्लाउज़ का नेक सात इंच ही रखें। साड़ी को नाभि के बहुत नीचे न पहनें।साड़ी थोड़ा ऊपर पहनने से पेट बड़ा नहीं नज़र आएगा।
saree,saree according to figure  size,diwali,diwali special,diwali fashion tips,diwali special 2017,fashion trends * पीयर शेप बॉडी के लिए :

जिन महिलाओं के शरीर का निचला हिस्सा ऊपर के हिस्से से भारी होता है उन्हें जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी पहननी चाहिए। यह आपके शरीर को संतुलित दिखाता है। अपनी साड़ी को मरमेड कट में न बांधें क्योंकि इससे सबका ध्यान आपके निचले हिस्से की तरफ जाएगा। चमकदार रंग की साड़ियां चुनें।

* बनाना शेप :

अगर आपके शरीर का ऊपरी और निचला हिस्सा कर्वी न होकर अपेक्षाकृत फ्लैट है, तो आप कॉटन, सिल्क, ऑर्गेंजा, हैवी एंब्रॉयडरी या लहंगा साड़ी अपने लिए ले सकती हैं। इनके साथ हॉल्टर, ट्यूब ब्लाउज या हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज का मेल अच्छा रहेगा।

* स्लिम-ट्रिम :

आप हैवी फैब्रिक, जैसे- ब्रोकेड, सिल्क, कॉटन आदि की साड़ी पहन सकती हैं। यदि आप बहुत पतली हैं, तो हेल्दी नज़र आने के लिए ऑर्गेंज़ा आदि साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। यदि आप पतली और लंबी हैं तो बड़े, बोल्ड, अट्रैक्टिव प्रिंट्स या मोटीफवाली साड़ी पहनकर बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएंगी।

* छोटे कद की महिलाओं के लिए :

ऐसी साड़ी पहनें जो आपको फिट आए और हल्के कपड़े की हो। बोल्ड प्रिंट्स और हैवी बॉर्डर्स से परहेज करें। पतले बॉर्डर्स से आपकी हाइट लम्बी लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology